CLICK HERE FOR BLOGGER TEMPLATES AND MYSPACE LAYOUTS »

Tuesday, June 6, 2017

मोदी सरकार का सबसे बड़ा हथकंडा

मोदी सरकार का सबसे बड़ा हथकंडा
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी सरकार का सबसे हथकंडा है कि बौद्धिक विमर्श को खत्म करो। सरकार की खिलाफ कोई भी प्रतिक्रिया मोदी जी के भक्तों के हुजूम द्वारा मुखालफत मैन ली जाती है और उसके बाद शुरू हो जाती है लानत-मलामत। अभी हाल में कश्मीर पर ट्वीट्स की बाढ़ आ गयी थी कि  समस्या को बौद्धिक रूप क्यों दिया जा रहा है? ट्वीट में कहा गया कि ' राष्ट्र प्रथम और कुछ नही , बकवास बंद करो।' एक और बहस के दौरान राष्ट्रीय स्वयं संघ ने कहा कि ' दो तरह के राष्ट्र विरोधी होते हैं पहला जो आतंकित करते हैं और दूसरा जो बौद्धिक औचित्य बताते हैं।" सरकार के भक्तों का कहना है कि कश्मीर में पत्थरबाजों को आतांकि घोषित किया जाय पर उन पर बौद्धिक आदर्शों का कवच है। यह बात केवल भक्तों की नहीं है बल्कि सरकारी प्रवक्ता तक ऐसे संकेत देते दिखते हैं। चाहे वह माओवाद हो  या कश्मीर हो या साम्प्रदायिक तनाव हो या पाकिस्तान से जुड़ी कोई घटना हो , यही देखने को मिलता है कि सरकार अपनी नाकामियों पर जे एन यू टाइप इंटेलेक्चुल्स , ' लुटियन' पत्रकारों' मानवाधिकार कार्यकर्ताओं, उदरवादी लेखकों भारत पाक शांति के हिमायतियों के दोषों का पर्दा डाल देती है। आज बौद्धिकता एक अपशब्द हो गया है , गाम्भीर व्यंग्य हो गया है। इसके निशाने पर रहते हैं अकादमिक, लेखक, पत्रकार , तर्कवादी जमात और मनवाधिकार कार्यकर्ताजैसे लोग जिनका काम ही विवेचनात्मक चिंतन पर आधारित है। अब जाहिर है कि ऐसे लोगों के विचार अक्सर संघ परिवार के विचार से टकराएंगे। संघ के आदर्श अलग हैं और विवेचनात्मक चिंतन के प्रतिगामी हैं क्योंकि उनकी ट्रेनिंग में ही आज्ञाकारिता है। अब संघ परिवार के विकास ने इंटेलेक्चुअलिटी शब्द को प्रशंसा नहीं अपमानजनक व्यंग्य का अर्थ दे दिया है। इतिहासकार रिचर्ड हॉस्टेडर ने अपनी विख्यात पुस्तक " एन्टी इंटेलेक्चुअलिजम इन अमेरिकन लाइफ " में लिखा है कि " बौद्धिकता मानव समाज को ताकत और हितों के समन्वय तथा संतुलन में समाझ्ने का हुनर है।" सरकार और मीडिया की बहस पूर्णतः नैतिक शर्तों पर होने लगी है और उसी आधार पर सही गलत का फैसला होने लगा है। अभी कश्मीर का ही मसला लें। वहां के पत्थरबाज आतंकवादी माने जांय और उनसे वार्ता व्यर्थ है , उनसे समझौता हो नहीं सकता है। इतिहास गवाह है कि समझौता में नाकामी या अनिच्छ  सदा हिंसा को जन्म देती है। कश्मीर इसका  गवाह है।कश्मीर ही क्यों  उग्र राष्ट्रवाद के कारण होने वाली हिंसक घटनाएं भी इसी का एक रूप हैं। नफरत और हिंसा पुरातन पंथी  तंत्रों की देन है और बौद्धिक चेतना के विरूद्ध है। इसके पहले भी दक्षिण पंथी सरकार इस देश में चल चुकी है , उस समय श्री अटल बिहारी वाजपेयी प्रधान मंत्री थे , उस काल में आदर्श आधारित हिंसा की घटनाएं नगण्य हुईं । क्योंकि अटल जी मोदी जी की तुलना में  बहुत विस्तृत दिमाग के इंसान थे ।उनमें समझौते का सद्गुण था और वे समझते थे कि आदर्श को एकतरफा लागू करने का फल हिंसा ही होता है। लगातार धोखों के बावजूद उन्होंने पाकिस्तान से कई बार बात करने की कोशिश की , हुर्रियत से भी वार्ता का प्रयास किया जो आज के दौर में राष्ट्रविरोध माना जाता। मशहूर अमरीकी चिंतक सिंक्लेयर लेविस ने एक बार कहा था कि ' जब अमरीका में फासीवाद आ जायेगा तो उसे झंडे में लपेट के ताबूत में दफना दिया जाएगा।'  वर्तमान दौर को फासीवाद की संज्ञा देना हालांकि अतिशयोक्ति होगी लेकिन जो दौर  चल रहा है वह देश को अधिनायक वाद की ओर तो ले ही जा रहा है। यह दौर देश को झंडे ( राष्ट्रीय ध्वज नहीं  )   में लपेट कर  त्रिशूल पर उठाए हुए है। इस झंडे प्रभाव केवल विरोध को खत्म करना ही नहीं दसिं बल्कि विवेचनात्मक चिंतन को दबाना भी है। आज आंख मूंद कर हुक्म मानना समय की मांग बनती जा रही है और कश्मीर, माओवाद, पाकिस्तान इत्यादि किसी भी विषय पर विवेचनात्मक चिंतन विरोधी खेमे में खड़ा करता देने के लिए काफी है। हां  में हां  मिलाना देशभक्ति की निशानी है और विरोध गद्दारी का सबूत। इस मानसिकता ने समस्त विरोधियों को भ्रष्ट और स्वार्थी  का रूप दे दिया है। याद करें नोटबंदी कि घहोशना के समय हर अपील भावनाओं, नैतिकता और दिल को संबोधित थी , कोई भी बात तर्क और आर्थिक विमर्श से जुड़ी नहीं थी। कौटिल्य के मुताबिक सबसे खतरनाक राजा वह होता है जो प्रचलित मान्यताओं को ध्यान में रखे बिना खुद के लिए सोचता है। हम में से बहुत लोग ऐसे हैं जो गायों के लिए इंसानों को मार डालना उचित समझते हैं। आज की सरकार की सबसे बड़ी सफलता यही है लेकिन लोकतंत्र के लिए सबसे बड़ा खतरा भी यही है।

Monday, June 5, 2017

पत्थरों से घायल सवेरा

पत्थरों से घायल सवेरा
महाभारत के युद्ध का क्या कारण था? क्या द्रौपदी का चीर हरण या कौरवों की मनमानी या जुए के खेल को अर्थहीन बना पाने में कुरुश्रेष्ठ भीष्म की नाकामी? सब अलग अलग कारण बताते हैं। वही हाल कश्मीर का है। 70 वर्षों से चली आ रही जंग का हासिल कुछ नहीं। रोज एक नया अध्याय जुड़ जाता है इस लड़ाई में। अभी कुछ दिन पहले एक नौजवान को " ह्यूमन शील्ड " के तौर पर फौजी जीप पर बांध कर घुमाया जाने मामला खिंचा चल रहा है। दो दिन पहले सरकारी तौर पर गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने इसे सही बताया। सेना प्रमुख ने भी प्रकारांतर से इसे सही कहा। भारत में युद्धों में ऐसे प्रयोग की मिसालें मौजूद हैं। सबसे मशहूर मिसाल तो शिखंडी की है। महाभारत, जिसे खुद कृष्ण ने धर्मयुद्ध कहा था , में  कृष्ण की ही सलाह पर अर्जुन ने शिखंडी को " ह्यूमन शील्ड" की तरह उपयोग कर भीष्म का वध किया था। जब वह गलत नही था तो यह कश्मीर वाला कैसे गलत होगा? यही नही कश्मीर में जो फौज कर रही है वह 1919 में पंजाब में जनरल डायर की करतूतों के समान लगता है । ऐतिहासिक द्वेष के कारण संभवतः भारतीय इसे ना मानें की हमारा राष्ट्र दायर के उन पलों के बीच खड़ा है। जनरल डायर ने कहा था ' यह ड्यूटी है , मेरी विकराल और कुत्सित ड्यूटी है।' डायर ने कहा था ' मुझे ड्यूटी निभानी है या उसे नजरअंदाज करना है, मुझे सारी गड़बड़ी रोकनी है या भविष्य में होने वाले खून खराबे का जिम्मेदार होना है इसका चुनाव मुझे करना है। यह सेना के नज़रिए से केवल वहां मौजूद भीड़ को तीतार बितर करने का मसला नहीं है बल्कि सेना पर पर्याप्त नैतिक प्रभाव डालना है। यहां नाज़ायज़ बलप्रयोग का सवाल नही उठता है।" ये शब्द थे जनरल डायर के जिसे बाद में अमृतसर का कसाई कहा जाने लगा था और जलियांवाला बाग के बारे में देश कस हर बच्चा जानता है। आज हम उसी स्थिति में पहुंच गए है। कसन्मिर में मस्तदान केंद्र की हिफाजत के लिए तैनात सेना पर सुबह से ही हो रहे पथराव को रोकने के लिए मेजर गोगोई ने एक फारूक अहमद दर को  जीप की बोनट से बांध दिया और उसे घुमाया ताकि पथराव से फौज बच जाय। संयोगवश वह दिन था14 अप्रैल 2017 का। इसी दिन 1919 में जालियांवालाबाग कांड हुआ था। जब कश्मीर की घटना का वीडियो वायरल हुआ तो देश चकित रह गया। मेजर गोगोई पर जांच का आदेश हुआ पर इसी बीच सेनाप्रमुख रावत ने हस्तक्षेप कर मेजर को बचा लिया और बचा लिया सेना का नैतिक बल। जेनरल रावत ने स्पष्ट कहा कि ' अगर मेरे जवान मुझसे पूछेंगे की पथराव करती भीड़ या गोली चलते आतंकियों का क्या करना है तो मैं यह तो कह नही सकता कि खड़े रहो और बस मर जाओ।' यहां मुश्किल यह है कि सेना को ऐसे असैनिक दुश्मन का मुकाबला करना है जो हथियारों का उपयोग नहीं करता।जनरल ने कहा , ' काश ये लोग पत्थर फेंकने की बजाय हथियारों का उपयोग करते। तब मुझे खुशी होती।' जनरल का कहना था कि ' हमें ऐसे मौके पर सेना के हौसले  के बारे में सोचना होता है।' जनरल रावत बिल्कुल सही थे उनका काम सियासत नहीं है बल्कि फौज के रुतबे को कायम रखना है। कश्मीर में फौज का मुकाबला एक हिंसक भीड़ से है और यह जरूरी दसिं की हमलावरों में फौज का खूफ हो। बेशक भारतीय सेना का रुख अपनी जनता के प्रति दोस्ताना है, लेकिन जब उसे कानून और व्यवस्था कायम करने के लिए तैनात किया जाता है तो लोगों में उसका दर ज़रूरी है। इसलिए भीड़ से निपटने के लिए अभिनव उपायों को अपनाना ज़रूरी होता है। कल जब किसी दूसरी जगह  ऐसी ही स्थिति उत्पन्न होती है और सेना को बुलाया जाता है और सेना वहां नसाहीं जाती है तो आम लोगों में उसका भरोसा घट जाएगा। लेकिन ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। जब किसी देश की सेना यह सोचने लगती है कि अपना रुतबा कायम रखने के लिए लोगों का डरना ज़रूरी है  यहीं से गड़बड़ी शुरू हो जाती है। क्योंकि इसमें राजनीति को दखल देने का अवसर मिल जाता है। जब यह घटना घटी थी तो मेजर गोगोई के खिलाफ जांच बैठ गयी थी पर रक्षा मंत्री अरुण जेटली ने मेजर गोगोई का  समर्थन किया था और भी संबंधित नेताओं अफसरों ने भी समर्थन किया। ऐसी स्थिति में सबसे कठिन हालात होती है सेना के फैसलों को राजनीति से बचना।राजनीतिक शासन को सुदृढ बनाने के लिए आंतरिक मामलों में और सीमा के मामलों में भी सेना का उपयोग किया जाना। शुरू में जनरल डायर का उल्लेख किया गया लेकिन जेनरल रावत मनोवृति को डायर की मनोवृत्ति से तुलना करना गलत होगा। बेशक ढांचागत स्वरूपों में समानता है पर उसके आंतरिक स्वरूप भिन्न हैं । भारतीय सेना राष्ट्रीय सेना है वह उपनिवेश में नही तैनात है इसीलिए उसने वहां गोली नहीं चलाई बल्कि एक अभिनव प्रयोग किया। एक ऐसी जगह जहां हर सुबह पत्थरों से घायल वहां शस्त्रप्रयोग की वर्जना और हर हाल में उसपर कायम रहना विश्व युद्ध इतिहास का अकेला उदाहरण है। भारतीय सेना को सलाम।       

Sunday, June 4, 2017

द्वेष और आत्मगौरव

द्वेष और आत्मगौरव

इन दिनों देश के सभी वर्गों में गुस्सा बढ़ता जा रहा है। अल्पसंख्यक बहु संख्यकों से कुपित हैं , बहुसंख्यकों में विभिन्न वर्गों में द्वेष बढ़ता जा रहा है , राजनीति में सिद्धान्त नही क्रोध के वागदंश का बोलबाला है और दिलचस्प बात यह है कि द्वेष की अभिव्यक्ति ही हर्ष का उद्रेक बनती जा रही है।किसी को मामोपोली बात पर बेतरह पीट कर कोई खुश है तो सोशल मीडिया पर मिथ्या समाचारों को सच की तरह पोस्ट कर एक समूह प्रसन्न है। अपने देश में एक समय था जब द्वेष की खुल्लमखुल्ला अभिव्यक्ति नही की जा सकती थी। उसपर सामाजिक पाबंदियां थीं। द्वेष का प्रदर्शन लज्जाजनक कार्य था। लेकिन समाज मेंब जैसे जैसे गुस्सा बदशता गया द्वेष सार्वजनिक आमोद का कारण बन गया। आज किसी को कोई खुल कर अश्लील गालियां देता देता और वहां खड़े लोग हंसते हैं। कोई उसे रोकता नहीं।हैम रोज अलग- अलग तबके के लोगों से जातियों, संप्रदायों,धर्मों, गरीबों के बारे में अपमानजनक बातें सुनते हैं और ऐसे चुपब रहते हैं कि यह सही हो रहा है, द्वेषपूर्ण प्रलाप नहीं है। रोज आरक्षण के समर्थन और विरोध में बातें होती हैं, महिलाओं के प्रति व्यवहार पर बातें होतीं हैं , खाद्य पदार्थों पर बातें होती हैं और दुख तो यह है कि ये सब बातें रोजमर्रा के गपशप की तरह होती जा रहीं हैं। कभी किसी ने सोचा है कि इस द्वेष को खत्म करने के लिए क्या किया जाय या इसके मुकाबले के लिए कौन से उपाय किये जांय। हम उससे पीठ फेर लेते हैं। यकीनन , राजनीतिक मदद से साहसी बने  बड़बोले समूह के विकास के कारण ऐसा हो  है , लेकिन यही कारण नहीं है। कई ऐसे सामाजिक कारण भी हैं जिससे इसे बढ़ावा मिलता है।हम इसे ना रोक पाते हैं ना इसे निष्क्रिय कर सकते हैं क्योंकि इसमें से बहुत तरह के द्वेष रंग, जाती, नस्ल, धर्म और लिंग से सम्बद्ध होते  हैं। इतना ही नहीं कई बार इनकी अभिव्यक्ति भी अन्य तरीकों से होती है। अपने टी वी चैनलों को देखें उनकी खबरों में अश्वेतों के मुकाबले गोरों को ज्यादा तरजीह दी जाती है, जबकि विदेशी  चैनलों में कालों को तरजीह दी जाती है।  हमारे समाज में गोरा परस्ती का कारण हमारी शिक्षा प्रणाली है। हमारे पढयक्रम पश्चिमी देशों के बौद्धिक उत्पादों से भरे पड़े हैं।हिंदी पत्रकारिता और स्वतंत्रता संग्राम के कारक तत्वों पर शोध के लिए हमारे छात्र विदेश जाते हैं। यसहिं से हमारे मन इन हीं भाव भरने लगता है कि हमें अपने देश के बारे में जानने के लिए विदेश से मदद लेनी पड़ती है। हम बचपन से ही विदेशियों को ज्यादा काबिल समाझ्ने लगते   हैं और खास करके विदेशी पुरुषों को। हमारे आदर्शों में लेखक वैज्ञानिक कलाकार सब विदेशी हैं , हम संस्कृत , फारसी,  चीनी सहित्य की ओर देखते भी नहीं। यह हमारे लिए कठिन जान पड़ता है। धीरे धीरे हमारे मन में  यह बैठ जाता है कि जो कुछ अच्छा है वह विदेशी है। हैम बिना सोचे समझे विदेशी लेखकों और दार्शनिकों को अपना लेते हैं। यह सोचते तक नहीं हैं कि जो मॉडल यूरोप में सही है वह भारत गलत भी हो सकता है।ह्यो सकता है कि वहां नस्लवाद और नारिद्वेष का चलन ह्यो पर अपने देश में यह गलत है लेकिन इस विवेचना के बिना वे इसे अपना लेते हैं। इसासे तालीम की फितरत बदल जाती है। शिक्षा के माध्यम से यह राष्ट्रीय मानस में बनने लगता है और बाद में द्वेष की नींव बनता है । दरअसल द्वेष टैब नशीन फैलता जब एक समुदाय या सम्प्रदाय दूसरे पर हमला करता है। उल्टे यह एक सतत प्रक्रिया है जो हर जातीय, सामाजिक और धार्मिक ढांचों को स्वरूप देता रहेगा, यही नहीं उसके रख रखाव के कारण भी पैदा करता रहता है। हम बेशक इन क्रियायों की निंदा कर सकते हैं पर जबतक शिक्षा की प्राचीन प्रणाली , भाषा के वर्चस्व को नही बदलेंगे तबतक कुछ नही बदलेगा। इसके लिए हमें भारतीय परंपराओं के ग्रंथों को प्राथमिकता देना होगा। हमारे देश में उपनिषदों से लेकर जैन ग्रंथों तक कई ग्रंथ हैं जिन्हें अपनाना होगा। जब तक हमे अपने देश की बौद्धिक थाती का सम्मान नहीं करेंगे तबतक  हमारे भीतर का द्वेष आत्मगौरव में नहीं बदलेगा।

Friday, June 2, 2017

दरारें दिखने लगीं हैं

दरारें दिखने लगीं हैं 
बड़े बड़े सपने दिखाने वाली नरेंद्र मोदी की सरकार के तीन वर्ष पूरे होने कले मौके पर सरकार की सफलताओं को प्रदर्शित करने वाले आंकड़ों की बाढ़ आ गयी। उन आंकड़ों के आधार पर मोदी जी को सबसे विश्वसनीय नेता बताया गया और यह कहा गया कि वे भारत के नए स्वरूप के लिए सक्रिय हैं। यह सही भी हो सकता है क्योंकि मोदी जी सरकार पर इतनी मजबूत पकड़ बना ली है कि आने वाले 18 महीनों में किसी को बोलने का साहस नहीं होगा और अगर किसी ने बोलने का दुस्साहस किया तो उसकी बोलती बंद कर सकते हैं उनके भक्त।उनके भक्तों का दावा है कि मोदी जी ने जैसे  साहसिक फैसले किये वैसे किसी को हिम्मत नहीं हो सकी। लेकिन वे लोग यह भूल गए कि मोदी जी देश की 130 करोड़ जनता में बड़ी- बड़ी उम्मीदें भी जगा दी हैं। जरा ध्यान से देखें , उन्होंने पहले साल जो वायदे किये उसे दूसरे साल तक पूरे नहीं कर सके और और जो दूसरे साल में किये वह तीसरे साल में पूरे नहीं हो सके साथ ही जो उम्मीदें पहले साल में जगीं वे तईसरे साल तक मरीचिका  बनी रहीं और संभवतः आगे भी बनी रहेंगी। आब पहले साल का वादा अच्छे दिन से ही शुरू करते हैं। आंकड़ों के जरिये यह बताने की कोशिश की गई है कि " वृद्धि और विकास उम्मीद सेव् ज्यादा हुआ है।" पर सच कुछ दूसरा है। मोदी  जी के पहले वाली सरकार में अर्थव्यवस्था की हालत खस्ता थी और इनके तीन साल में भंगुर हो गई है या कहें और खस्ता हो गई है। अच्छे दिन में जाने या ले जाने की बजाय मोदी जी और उनके मंत्री माइक्रो अर्थव्यवस्था में " माइक्रोस्कोपिक" बदलाव  ला सके हैं जबकि सम्पूर्ण अर्थ व्यवस्था खस्ता हाली में ही पड़ी रही। यह सही है कि मोदी सरकार अर्थव्यवथा के इस हाल का कारक नहीं हैं पर  पिछले तीन वर्षों में यह नहीं दिखा की उन्होंने माली हालत के इस पतन को  रोकने के लिए कोई प्रयास किया हो। इससे भी  खतरनाक है कि अर्थव्यवस्था लगातार खस्ता हाली की ओर बढ़ रही थी और सरकार लगातार झांसा देती रही कि हालात सुधार रहे  हैं। अब जरा जी डी पी की ही बात लाइन जिसका अनवरत हवाला दिया जाता रहा है। सरकार का दावा था कि जी डी पी की दर 2012-13 के 5.1% से 2015-16 में बढ़ कर 7.9%  प्रतिशत हो गई जबकि   अर्थ शास्त्री राजेश्वरी सेनगुप्ता के अनुसार 2015 में जी डी पी का विकास दर केवल 5% था 7.1 प्रतिशत नहीं। जी डी पी के गिरने का सारा दोष इस सरकार पर तो नहीं थोपा जा सकता पर जो सबसे भयावह यह है कि सरकार ने गलत संदर्भ दिया और वह भी संदर्भों को तोड़ मरोड़ कर। उन्होंने आधार वर्ष को 2004-05 से बदल कर 2011-12 कर दिया। 
इन वर्षों में उद्योग में रिजगार तेजी से गिरा है। यह एक ऐसी हक़ीक़त है जिसे आंकड़ों से झुठलाया नहीं जा सकता है। यही कारण है कि सरकार ने रोजगार के आंकड़ों में परिवर्तन को दिखाने का प्रयास ही नहीं किया। हमारे नीति निर्माताओं की दूसरी बड़ी नाकामयाबी रही कि इसने कारपोरेट क्षेत्र के विकास के लिए उचित प्रयास नही किया, लोग निवेश से कतराने लगे और पूंजी का जुगाड़ 11-14% व्याज पर किया जाने लगा। इसासे वर्तमान तथा वांछित निवेश में अंतर 500,000 करोड़ हो गया। मुद्रास्फीति की दर 2006 के मुकाबले 2014 में बहुत ज्यादा बढ़ गयी जिससे कीमतों में इज़ाफ़ा ह्यो गया। बाज़ार में चीजें महंगी हो गईं।वैसे आंकड़े यह भी कहते हैं कि इस दौरान खाद्य वस्तुएं महंगी हुई। थोक मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति इस साल फरवरी में 6.55 प्रतिशत थी। पिछले साल मार्च में थोक मुद्रास्फीति में 0.45 प्रतिशत की गिरावट आयी थी।आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार खाद्य वस्तुओं की कीमत में मार्च में 3.12 प्रतिशत की तीव्र वृद्धि हुई जबकि इससे पूर्व माह में इसमें 2.69 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी। इसका प्रमुख सब्जियों के दाम में उछाल है।सब्जियों की महंगाई दर 5.70 प्रतिशत रही। मोदी जी सत्ता में पिछली सरकारों की विरासत लेकर नही आये।उन्हें जो कुछ भी करना था वो नया करना था। इधर 2014 की जुलाई चीन में मंदी आ गईऔर उसके परिणामस्वरूप दुनियाभर में कीमतों में गिरावट आ गईं।विस्का असर भारत पर भी पड़ा और थोक मूल्य सूचकांक लुढ़क गया। मोदी जी और वित्त मंत्री अरुण जेटली को रिजर्व बैंक को निर्देश देने का अवसर मिला और उन्होंने उसे राजनीतिक तौर पर नचाना शुरू कर दिया। मोदी जी वाजपेयी काल के हर अच्छे परिपक्व अर्थशास्त्री को जगह नही दी और एक वकील को आर्थिक  स्थिति से निपटने के लिए तैनात कर दिया,इससे अयोग्यता पूर्ण निर्णय होते रहे और देश उसका दंड भुगतता रहा।

Thursday, June 1, 2017

धीमा हुआ आर्थिक विकास

धीमा हुआ आर्थिक विकास 
कहां तो कहा गया था कि आर्थिक विकास पर लगा कर उड़ेंगे नोटबंदी के बाद और कहां आंकड़े बता रहे हैं वीक की चाल धीमी पड़ रही है। इसी धीमेपन के चलते जो तीव्र आर्थिक विकास वाला जो तमगा भारत की गिरेबान पर लगा था वह छिन गया और चीन के सीने पर लग गया। हालांकि कृषि क्षेत्र में काफी अच्छी हालत थी फिर भी विमुद्रिकारण या कहें नोटबंदी के बाद आर्थिक विकास की गति मार्च 2017 को समाप्त हुई तिमाही के बाद 7.1 प्रतिशत से घट कर 6.1 प्रतिशत हो गई। सकल घरेलू उत्पाद का नया आधार वर्ष 2011-12 तय किया गया था और उस आधार पर 2015-16 में सकल घरेलू उत्पाद ( जी डी पी ) 8 प्रतिशत था। केंद्रीय सांख्यकी कार्यालय द्वारा जारी ताज़ा आंकड़े बताते हैं कि 31 मार्च को समाप्त हुई गत वित्तीय वर्ष में जी वी ए  नीचे खिसक कर 6.6 हो गया जो कि 2015-16 में 7.9 था। ऐसा लगता है  कि नॉट बंदी के प्रभाव के कारण 2016-17 की तीसरी और चौथी तिमाही में जी वी ए नीचे खिसक कर क्रमशः 6.7 % और 5.6 % हो गया जो कि उसके पहले क्रमशः 6.7% और 8.7 प्रतिशत था। विमुद्रिकारण के बाद खेती के अलावा सभी क्षेत्रों में वृद्धि घटी है। उत्पन क्षेत्र का विकास  तीसरी तिमाही में 12.7 था जो अंतिम तिमाही में घट कर 5.3 हो गया। निर्माण क्षेत्र में विकास  तो ऋणात्मक हो  गया। अच्छे मानसून के कारण कृषि क्षेत्र में 2015-16 के 0.7 % के मुकाबले इस वर्ष 4.9% विकास हुआ। चौथी तिमाही में कृषि क्षेत्र का जी वी ए 5.2 प्रतिशत रहा जबकि  2015-16 में इसी अवधि में यह 1.5 प्रतिशत था। 2016-17 में प्रति व्यक्ति आय 1लाख 3 हज़ार 219 रुपये आंकी गई थी जबकि 2015-16 में यह 94 हज़ार130 रुपये थी। इस क्षेत्र में यह विकास 9.7 आंकी गई। इन आंकड़ों को जारी करने के बाद बुधवार को सांख्यिकी विभाग के प्रमुख टी सी ए अनंत ने कहा कि इस धीमापन के लिए अकेले नोटबंदी कारण नहीं है। यह कई कारणों में से एक है।केवल नोटबंदी को कारण बताना उचित नही होगा। सरकार के जितने नीतिगत निर्णय हिओते हैं सबका विकास पर असर होता है। नोटबंदी उनमें से एक कारण है। अन्य कारकों को भी ध्यान में रखना होगा। आर्थिक स्वास्थ्य के दो प्रमुख पहलू होते हैं- सकल स्थायी पूंजी निर्माण और निजी खपत। इनमें भी तीसरी तिमाही के मुकाबले गिरावट आई है। यह तीसरी तिमाही में 57.3% थी जो कि अंतिम तिमाही में घट कर 28.5% प्रतिशत हो गई। इस धीमेपन से बाजार में आतांकि है।  बाजार के विश्लेषकों का मानना है कि यह गिरावट विचलित कर देने वाली है क्योंकि सूचीबद्ध कंपनियों ने भी  अपनी आमदनी में गिरावट का रोना शुरू कर दिया है। भारत के विकास का जो सबसे दुखद पहलू है वह भी रोजगार का अभाव। आबादी का लाभ अब बोझ बनता जा रहा है क्योंकि रोज रोजगार के लायक लोगों की तादाद बढ़ती जा रही है जबकि रोजगार के अवसर बढ़ नहीं रहे हैं। देश के
सामाजिक आर्थिक स्थायित्व के लिए विकास समान वितरण जरूरी है। आरेठशास्त्रिओं के अनुसार इस धीमेपन के दो कारण हैं। पहला यकीनन नोटबंदी है जिसके कारण मांग और आपूर्ति दोनों को क्षति पहुंची। निर्माण क्षेत्र में तो सीधा असर पड़ा क्योंकि रीयल स्टेट पर नोटबंदी ने जबरदस्त प्रहार किया था। व्यय के रूप में सरकार की ओर से कुछ क्षतिपूर्ति की वजनी चाहिए थी। इस गिरावट का दूसरा कारण है आर्थिक सेवा में जैसे क्षेत्रों  में नए डब्लू पी आई का असर।
जब जी डी पी के आंकड़ों की घोषणा हुई उसके कुछ पहले स्टेट बैंक के प्रमुख अर्थशास्त्री एस के घोष ने कहा कि भारतीय अर्थ व्यवस्था 2017 वित्तीय वर्ष की दूसरी तिमाही से ही गिरावट की ओर चल रही है। यह गिरावट तीसरी तथा चौथी तिमाही में और तेज़ हो गई। सामान्य भाषा में जी वी ए चौथी तिमाही में बढ़ कर  11.3% हो गई पर जी वी ए संकुचन के कारण चौथी तिमाही में 5.6% गिना गया। दरअसल यह धीमापन नोटबंदी के पहले और बाद का असर है।