
पाकिस्तान के पूर्व सैन्य शासक परवेज मुशर्रफ ने कश्मीर पर दावे और पाकिस्तान के विभाजन का दशकों पुराना.. साई वार (मनोवैज्ञानिक जंग).. छेड़ दी है। एक तरफ जहां उन्होंने.. स्वीकार किया है कि पाकिस्तान ने कश्मीर में लडऩे के लिए भूमिगत उग्रवादी समूहों को प्रशिक्षित किया और संकेत दिया कि उन्हें कारगिल घुसपैठ पर कोई अफसोस नहीं है।... दूसरी तरफ मुशर्रफ ने आगाह किया है कि देश में एक बार फिर तख्तापलट के आसार हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में इस समय काफी सियासी उठापटक मची है। इसलिए देश की कमान सेना को सौंप देनी चाहिए। उन्होंने कहा...पश्चिम हर बात का दोष पाकिस्तान पर मढ़ता है। भारतीय प्रधानमंत्री से कोई नहीं पूछता कि आपने अपने देश में परमाणु हथियार क्यों बनाए ? क्यों आप कश्मीर में बेकसूर लोगों को मार रहे हैं ? सन् 1971 में बंगलादेश के लिए भारत के समर्थन के कारण पाकिस्तान का विभाजन हुआ और कोई व्यथित नहीं हुआ।... अमरीका और जर्मनी ने बयान दे दिया कि उनका कोई सरोकार नहीं है। भारत में उग्रवाद फैलाने के बारे में पाकिस्तान के किसी सर्वोच्च नेता की यह पहली स्वीकारोक्ति है। मुशर्रफ का यह बयान लंदन से सक्रिय राजनीति में लौटने की उनकी घोषणा के बाद आया है।
मुशर्रफ ने कहा कि चूंकि नवाज शरीफ कश्मीर मुद्दे के प्रति असंवेदनशील थे और दुनिया ने भी इस विवाद से आंखें फेर ली थीं इसलिये यह कदम उठाना पड़ा। मुशर्रफ का मानना है कि पश्चिम कश्मीर मुद्दे के समाधान की लगातार उपेक्षा कर रहा है, जबकि यह पाकिस्तान में प्रमुख मुद्दा है। हमें कश्मीर मुद्दे के हल के लिए पश्चिम से, खासकर अमरीका और जर्मनी जैसे महत्वपूर्ण देशों से उम्मीद थी।
मुशर्रफ ने लंदन में अपनी नयी पार्टी.. ऑल पाकिस्तान मुस्लिम लीग.. की शुरूआत की और सन् 2013 में पाकिस्तान के राष्ट्रपति पद का चुनाव लडऩे का ऐलान भी किया। मुशर्रफ की दिली ख्वाहिश है कि वह राजनीति की खींचतान में शामिल हों और एक बार फिर राष्ट्रपति या प्रधानमंत्री बनने की कवायद में शरीक हो जाएं। नौ साल तक पाकिस्तान की राजनीति का केंद्र बिंदु रहे जनरल मुशर्रफ राजनीति के मैदान में दांव खेलने की इच्छा का इजहार कई बार कर चुके हैं। लेकिन फिलहाल उनकी दाल गलती नहीं दिख रही। उन्होंने कहा है कि यह बात पक्की है कि वह एक बार फिर पाकिस्तान जायेंगे और सियासत में भाग लेंगे।
अब सवाल उठता है कि राष्ट्रपति पद का या प्रधानमंत्री पद में से किसका चुनाव लड़ा जाए। पाकिस्तान में निर्वाचित सरकार का तख्तापलट कर पिछले दरवाजे से सत्ता के गलियारों में दाखिल हुए इस सैन्य जरनल को शुरू में अवाम ने काफी पसंद किया। लेकिन जल्द ही उनकी लोकप्रियता में गिरावट आने लगी और लोग उनसे उकता गए। सुप्रीम कोर्ट से उलझना उनके लिए काफी नुकसानदायक रहा। जनरल मुशर्रफ ने कहा कि उनकी वापसी में सुरक्षा का मसला जरूर है और उनकी पत्नी और बच्चों को यह चिंता ज्यादा सताती है। उन्होंने कहा कि इन्हीं चिंताओं के मद्देनजर मैं वापसी की तारीख तय नहीं कर रहा हूं।
पूर्व राष्ट्रपति ने दृढ़ स्वर में कहा कि इसके बाद भी बहुत जल्द वह अपनी आगे की रणनीति का खुलासा करेंगे। मगर जनरल मुशर्रफ स्वदेश वापस आते हैं तो उन्हें कानूनी पेचीदगियों का सामना करना पड़ सकता है और हो सकता हे जेल की हवा खानी पड़े। 
Tuesday, October 5, 2010
मुशर्रफ ने शुरू की बक-बक
Posted by pandeyhariram at 4:38 AM 0 comments
Sunday, October 3, 2010
Faisal eke baad ka bharat
Abse kmoi do dashak pahale vivadit dhaancha gira diya gaya tha. Us samay kuch gyan gumaniyon ne, jisme dono sampradayon ke log shamil the, ne cheekh – cheekh kar kaha ki bhgarat ka samajik itihas badal gaya. Yanee dhanch vidhwans ke pahle ka bhareat aur baad ka bharat. Itihas do kaal khandon mein vibhjit ho gaya. Ab ham kah sakte hai ki itihas ke do aur kal khand ban gaye hain. Pahlka faisale ke purv ka bharat aur doosra paschat ka bharat. Porva ka bharat jisme sansani thi , ek sahma sa bhav thga , ek bhayakrant chuppi thi. Faisale ke baad ke is desh mein aur kuch nahi to ek ashwasan to hai hi.
Halanki yah faisala sthai to nahin hai.kyoki vivad ka yah mudda tha hi nahi ki ramlala kidhar the, sita ki rasoi kahan thi aur masjid kahan thi, balki mnasla to yah tha ki us bhookhand ka malik kaun hai. Adalat ke faisale kaa aadhar aastha hai. Hindutva ko manane walon ke liye yah ek bahut badiu safalta hai. Isase unke andolan par nyay ki muhar lag gayee. Halanki is eek najar dekhne se hi lagta hai nyayadheesh mutmayeen nahin hai, unke man mein sanshay jaroor hai.
Masalhat amej hote hain siyasat ke kadam
Tu nahin samjhega siysat tu abhi nadan hai.
Jahan tak rajnitik partyon par is nirnay ka sawal hai to wah abhi pata nahin chalega.kyoki samaj vyavastha maulik parivartan ke baad is masle mein 90 wali garmahat to rahi nahin.itna jaroor hai ki is faisale ke baad bharat ke astitva, kanoon aur samvidhan ki saakh jaise sawal samne aa gaye. Aaj hamare desh ka samnajik dhancha pahle se jyada majboot ho gaya hai.logon mein wah pahle wala aakrosh nahin hai. Vaise kuch vishleshko ka anuman hai dono sampradayon ke kattarpanthi takaton ko isase bal milega, par vartman samajik dhaanche ko dekhte hue yah sochna galat hoga ki chand takaten 19921 ka manjar paida karne ki koshish karengi. Kattarpanthi taka0n ko yah maloom hai ki moblijeshan ki unki chhamta kamjor pad gayee hai. Yahee karan hai ki faisale ke baad un takaton ne koi aakramak tewwar nahin apnaya. Aaj ke samaj mein ek samajhdari vikasit hui hai. Yahan samaj se matalab hindu aur musalman dono hai. Isi liye faisale ko lekar kuchh halakon mein nirasha ke bavjood aakramakta nahin hai.samaj mein udarta rach bas chuki hai aur sab log aman chahate hain. Logon ko apne desh par bharosa badha hai.
Ye sach hai ki paon ne bahut kasht uthaye
Par ye paon kisi tarah to rah par to aye
Posted by pandeyhariram at 7:45 AM 0 comments
Friday, October 1, 2010
लोकतंत्र के अनुरूप है अयोध्या फैसला
अयोध्या पर फैसला आ गया। काफी इंतजार के बाद यह निर्णय आया। इसमें जितने कानूनी पेंच थे, उससे कहीं ज्यादा सियासी और भावनात्मक मसला था यह। फैसला बड़ा ही विवेकपूर्ण और सबके पसंद का कहा जा सकता है। इसके बावजूद अगर किसी के मन में कोई दुर्भावना आती है, तो यह हमारी भारतीय संस्कृति और मिश्रित समाज व्यवस्था के प्रतिकूल है। यह फैसला भारतीय लोकतंत्र के पूरी तरह अनुरूप है।
वो कहते हैं तुम्हारा है
जरा तुम एक नजर डालो,
वो कहते हैं, बढ़ो, मांगो
जरूरी है, न तुम टालो
मगर अपनी जरूरत बिल्कुल अलग है इससे,
ठहरो, हमें सांचों में न ढालो।
इस फैसले को लेकर पूरा देश सहमा-सहमा सा था। अब जो निर्णय हुआ है उसे राजनीतिज्ञ... सांप-सीढ़ी... का खेल नहीं बनायें। हमें देखना है कि हमारे देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था के तहत अदालत का सम्मान हो। हमारे देश में धर्म निरपेक्षता और लोकतंत्र की बात केवल संविधान के अंतर्गत ही नहीं है बल्कि हम इसे अपने जीवन में भी चरितार्थ करते हैं। हमें दुनिया को दिखाना है कि हम सबसे पहले इस देश के नागरिक हैं। हम हिंदू या मुसलमान होने की शर्तों से अलग सबसे पहले भारतवासी हैं। यहां अब यह चर्चा भी बेहद जरूरी है कि एक आम भारतवासी के जीवन में रामजन्मभूमि या बाबरी मस्जिद का उतना महत्व नहीं, जितना कई और चीजों का।
हमें फुरसत कहां है रोटी की गोलाई के चक्कर से
न जाने किसका मंदिर है, न जाने किसका मस्जिद है
न जाने कौन उलझाता है, सीधे सच्चे धागों को।
पिछले चार सौ वर्षों में देश में जितने भी सार्थक और रचनात्मक प्रयास हुए हैं, वे सब मेल-मिलाप और सद्भावना की नजीर हैं। अपनी टीआरपी बढ़ाने के चक्कर में पड़ी इलेक्ट्रानिक मीडिया की नजर इतनी कमजोर क्यों है कि उसे यही नहीं दिखता कि केवल अयोध्या या फैजाबाद का जुड़वा शहर ही नहीं बल्कि सारे भारतीय समाज की आपसी सद्भावना में पर्याप्त नमक और चीनी है।
हम भारतीयों को बार-बार शपथ लेकर यह बताने की जरूरत हरगिज नहीं कि हम एक हैं। वैसे कथित रूप में तरक्की पसन्द पश्चिमी चश्मा पहने लोगों को हमारी यह सद्भावना रास नहीं आती। वे किसी भी कीमत पर गोस्वामी तुलसीदास और मीर अनीस के समन्वित स्पंदन को महसूस नहीं कर सकते।
अगर हिंदू आंधी हैं और मुसलमान तूफान हैं
तो आओ, दोनों यार मिलकर कुछ नया कर लें
तो आओ, एक नजर डालें कई अहम सवालों पर
कई कोने अंधेरे हैं, मशालों को दीया कर लें। 
Posted by pandeyhariram at 3:32 AM 0 comments
Thursday, September 30, 2010
ayodhya
Ayodhya par faisala aa gaya. Kafi intezar ke baad
Yqah nirnaya aaya. Isme jitney kjanooni pench the usase kahin jyada siyasui aur bhawatmak masla tha yah. Faisala bada hi vivekpurna aur sabke pasand ka kaha ja sakta hai. Iskew bavzood agar kisi ke man mein koi durbhavna aati haiu to yah hamari bharttiya sanskriti aur mishrit samaj vyavastha ke pratikool hai.yah faisala bhartiya loktantara ke puri tarah anooroop hai. ‘
Wo kahte hain tumhara hai
Jara tum ek nazar dalo,
Who kahte hain , badho mango
Jaroori hai na tum talo
Magar apni jaroorat hai bilkul alg hai isase,
Thaharo hame saancho mein na dhlo.
Is faisle ko lekar pura desh sahma sahma sa tha.ab jo nirnay hua hai use rajnitigya saanp sidhi ka khel na banaye. Hame rj dekhna hai ki hamare desh lok taqntrik vyavaswtha ke tahat adalat ka samman hai.hamare deshg mein dharma nirpekshta aur lok tantra ki baat keval samvidhan ke antargat hi nahi hai, balki ham ise apne jeewan mein bhi charitartha karte hai.Hame dunia ko dikhana hai ki ham sabse pahle is desh ke nagrik hain.ham hindu ya musalman hone ki sharton se alag sabse pahle bharatvasi hain. Yahanb yah cxharcha bhi behad jaroori hai ki ek aam bharatvasi ke jeevan mein ramjanambhoomi ya babri masjid ka utna mahtva nahi hai jitna kai aur chijon ka.
Hame phursat kahan hai roti ki golai ke chakkar se
Na jane kiska mandir hai, na jane kiski masjid hai
Na jane kaun uljhata hai seedhe sachche dhaga ko
Pichle char sau varshon mein desh mein jitney bhi sarethak aur rachnatmak prayas hue hain we sab mel milap aur sadbhavna ki najeerein hain. Apni TRP badhane ke chakkar mein padi electronic media ki nazar itni kamjore kyon hai ki use yah nahi dikhta kin a keval ayodhya ya faizabaad ka judwan shar balki sara bhartiya samaj ki aapsi sadbhavna mein paryapt namak aur chini hai.
Ham bhartiyon ko bar bar shapath patra ki shala mein yah batane jaroorat hargiz nahi hai ki ham ek hain. Vaise kathit roop mein tarakki pasand paschimi chasma pahane logo ko hamari yah sadbhavna raas nahi aati. We kisi keemat par goswami tulasi das aur meer Anis ke samanvit spandan ko mahsoos nahi kar sakte.
Agar hindu aandhi hain aur musalman toofan hain
To aao dono yaar mil kar kuch naya kar lein
To aao ek nazar dalein kai aham se sawalon par
Kai kone andhere hain,mashalei diya kar lein.
Posted by pandeyhariram at 6:44 AM 0 comments
Sunday, September 26, 2010
दुनिया पाक को मजबूर करे

कश्मीर पर और पाकिस्तान पर लिखना तथा पढऩा उबाऊ हो गया है। देश में लगभग सभी अखबारों तथा पत्रिकाओं में लगभग हर रोज इतना कुछ छप रहा है कि शायद ही कोई अवधारणा है, जो नयी हो। लेकिन पाकिस्तान अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहा है। वह कश्मीर के मामले में कुछ न कुछ शिगूफा छोड़ ही देता है। अब गुरुवार की ही बात लें। कश्मीर घाटी में जिस समय तनाव कम हो रहा है और सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने हालात का जायजा वहां जाकर ले लिया है, ऐसे में पाकिस्तान के दो मंत्रियों के दो तरह के गैर-जिम्मेदाराना बयान आने दुर्भाग्यपूर्ण हैं।
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री अहमद मुख्तार तथा विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने दो अलग-अलग बयानों में पाकिस्तान के असली मकसदों के बारे में दुनिया को बता दिया है। रक्षा मंत्री कहते हैं कि पाकिस्तान को वैसे युद्ध नहीं चाहिए, लेकिन कश्मीर मसले पर यदि युद्ध होता है तो...अपनी एक-एक इंच जमीन के लिए पाकिस्तान कड़ा मुकाबला करेगा..., मुख्तार ने भारत के साथ युद्ध की बात के साथ पकिस्तान-चीन की दोस्ती की भी बड़ी डींगें हांकी हैं। दूसरी तरफ पाक विदेश मंत्री ने अमरीका से कश्मीर मसले में हस्तक्षेप करने का आग्रह किया है। उन्होंने अमरीका के दक्षिण एशिया शांति प्रयासों से भारत-पाक संबंधों को जोड़ा है। एक मंत्री का बयान कराची से आया है तो दूसरा न्यूयॉर्क से। एक अपनी धरती से युद्ध की बात करता है तो दूसरा विदेशी धरती से अमरीकी हस्तक्षेप की वकालत।
पाकिस्तान के मंसूबे कभी भी साफ नहीं रहे हैं, यह पुन: एक बार साबित हो रहा है। कश्मीर में पिछले कई सप्ताह से जो अशांति की आग भड़क रही है, उससे पाकिस्तान अपने आपको अलग नहीं कर सकता है। अलगाववाद की जो चिंगारी वहां जल रही है वह अपने आप ही नहीं जल रही, वरन जलाई जा रही है। कश्मीर के युवाओं को भड़काया जा रहा है और गलत दिशाओं में ले जाए जाने के प्रयास लगातार हो रहे हैं।
पूरे विश्व को यह मालूम है कि कश्मीर मुद्दा पाकिस्तान की हठधर्मिता के कारण उलझा हुआ है। आतंकवाद भी यदि घाटी में अक्सर फैलता है, तो उसके मूल में पाकिस्तान की कारगुजारियां ही हैं। ऐसी हालत में अगर विश्व समुदाय दुनिया में अमन चाहता है तो उसे पाकिस्तान को बाध्य करना होगा कि वह कश्मीर पर अपने रुख को बदले वर्ना दक्षिण एशिया फ्लैश पाइंट बना रहेगा। 
Posted by pandeyhariram at 1:53 AM 0 comments
Friday, September 24, 2010
फैसला टला है, हुआ नहीं है : भारतीयों को खुद को बदलना होगा

अयोध्या पर फैसला टल गया। इसे लेकर देश की जनता थोड़ी सहमी हुई सी थी। क्योंकि हम धर्म के मामले पर थोड़ा भावुक हो जाते हें और कानून की सभी हदें पार कर जाते हैं। जब हम भले और बुरे में फर्क नहीं कर पाते, तभी हिंसा हमारी नीति और नफरत हमारी विचारधारा बनती है। निर्दोषों की जान लेने वाले आतंकी भी इसी श्रेणी में आते हैं।
लेकिन अफसोस है कि हमारा देश ऐसा ही है। हालांकि इसका ये मतलब नहीं कि हमें देश को इसी तरह कबूल भी करना होगा। यह बात राहत देने वाली हो सकती है कि कई लोग नफरत के खिलाफ हैं। लेकिन यह स्थिति तब कमजोर पड़ जाती है, जब हमारा सामना लोभ या मूर्खता से होता है। कहा तो यह भी जाता है कि लालच बुरी बला नहीं है, क्योंकि वही विकास का वाहक है। जरा सोचें कि हम कितने वर्षों से राम मंदिर-बाबरी मस्जिद प्रकरण में उलझे हुए हैं। क्या देश के सामने इसके अलावा और कोई मुद्दा नहीं है?
मंदिर या मस्जिद की तुलना में कहीं अधिक आवश्यकता है देश में गरीबी, महंगाई, बेरोजगारी, अशिक्षा, आबादी, दहेज-दहन, बाल श्रमिक जैसी समस्याओं के समाधान की। मस्जिद टूटी तो अयोध्या में टूटी। अयोध्या वाले जानें। इससे पूरे भारत को क्या लेना-देना ? बरसों हम साथ रहते चले आए हैं। एक दूजे के दुःख-सुख, शादी-ब्याह में शरीक होते रहते हैं, एक दूसरे से व्यापार करते हें, लेन देन करते हैं, तो हम आपस में दुश्मनी क्यों मोल लें ! हमारा इसमें क्या स्वार्थ है?
विश्व के तमाम विकासशील देशों में भारत ही एक ऐसा देश है जो धर्मनिरपेक्षता की घोषणा राज्य के नीति निर्देशक तत्वों के रूप में करता है और उस पर चलने की वजह से ही अन्य देशों से अपना भिन्न दर्जा रखता है। धर्मनिरपेक्षता भारत में सिर्फ एक बौद्धिक विचार, प्रबुद्ध चिंतन या किसी तार्किक बहस की अभिव्यक्ति नहीं है, बल्कि यह हमारे राष्ट्रीय मुक्ति आंदोलन का हिस्सा है। यह साम्राज्यवाद के विरुद्ध हमारे संघर्ष का एक अंग है।
छोटी पहचानों में बंटते चले जाना भारतीय समाज की नियति बन गई है। लगभग सभी राज्यों के भीतर अलग राज्य के आंदोलन चल रहे हैं, जिनमें कुछ सफल हुए हैं तो कुछ बीच में अटके हुए हैं।
भारतीय संस्कृति ने विश्व को नेतृत्व प्रदान किया है, कर रही है और आगे भी करती रहेगी, क्योंकि इसमें और केवल इसी में यह शक्ति है कि वह किसी भी मजहब या उपासना पद्धति, संप्रदाय या पंथ को पूर्ण रूप से समर्थन दे सकती है। विश्व में न तो कोई ऐसी दूसरी संस्कृति है, पंथ है, धर्म है और न ही कोई चिंतन है जो भारतीय परंपराओं जितना नर्म दिल हो। आज की विडंबना यह है कि सांप्रदायिकता को केवल धर्म नहीं बल्कि जाति, भाषा और क्षेत्र से भी जोड़ दिया गया है। उर्दू केवल मुसलमानों की ही क्यों समझी जाती है ? बांग्ला केवल बंगाल के लोगों की ही क्यों समझी जाती है ? क्या पंजाबी केवल सिखों की है ? क्या गोवा सिर्फ ईसाईयों का ही है और मथुरा मात्र हिंदुओं की धरोहर है ? हम अपने ही आधारों को आखिर क्यों कमजोर कर रहे हैं? 
Posted by pandeyhariram at 4:28 AM 0 comments
Thursday, September 23, 2010
कश्मीर मसले पर सच का सामना करें

कश्मीर गये सर्वदलीय प्रतिनिधि मंडल में विभिन्न मसलों को लेकर मतभेद पैदा हो गये हैं। कश्मीर समस्या दरअसल राजनीतिक, समाज वैज्ञानिक और मनोवैज्ञानिक फांसों में उलझी हुई है। कश्मीर के ताजा हालात ने नीति-निर्माताओं को दोराहे पर खड़ा कर दिया है। उनके सामने दो विकल्प हैं। या तो सुरक्षा केन्द्रित मौजूदा बहस से निकलकर एक राजनीतिक पहल की जाय या सुरक्षा का मौजूदा तंत्र और कड़ा करने की राह पकड़ी जाए। कश्मीर से जुड़ी नीति में बुनियादी बदलाव की जरूरत इस बात से ही रेखांकित होती है कि केंद्र सरकार ने सशस्त्र बल विशेष अधिकार कानून (एएफएसपीए) को हटाने या इसके कुछ प्रावधानों को नरम बनाने पर चर्चा आमंत्रित की है।
केंद्र को खयाल रखना होगा कि इस हकीकत और इरादे से कश्मीर में जारी हिंसक घटनाओं या सरकार तथा सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल कड़े कदमों के पैरोकारों की दलीलों के चलते ध्यान न हटे। कश्मीर की जनता को राजनीतिक प्रक्रिया से जोडऩे की एक बड़ी जमीनी मुहिम शुरू करना इस वक्त देश के राजनीतिक नेतृत्व के लिए बड़ी चुनौती है, हालांकि हो सकता है कि इस मुहिम पर कश्मीर में तुरंत सकारात्मक प्रतिक्रिया न मिले।
केंद्र को एएफएसपीए पर चर्चा के प्रयास काफी पहले शुरू करने चाहिए थे। इससे शायद तमाम मौतों से बचा जा सकता था और मामला संभवत: इस मोड़ तक न आया होता। इसके बजाय, हुआ यह है कि कश्मीरियों की भावनाओं और वहां की सियासी हकीकत के बीच खाई और चौड़ी हुई है तथा अतिरिक्त सतर्कता बरतने के चलते उचित कदम उठाने में केंद्र सरकार की लडख़ड़ाहट सामने आयी है।
बावजूद इसके, कश्मीर में उभरी राजनीतिक चुनौतियों से दो-दो हाथ करने के सिवा और कोई रास्ता नहीं बचा है। और सुरक्षा मामलों पर कैबिनेट की सोमवार की बैठक बेनतीजा रहने के बाद केंद्र सरकार को आगामी सर्वदलीय बैठक का उपयोग कुछ निर्णायक कदमों पर आम सहमति बनाने में करना ही चाहिए ताकि इस गंभीर संकट से निपटा जा सके।
एएफएसपीए को नरम बनाने या कुछ जिलों से इस कानून को हटाने से कश्मीरियों पर वांछित असर नहीं पड़ेगा। अगर केंद्र इसमें से किसी एक को या दोनों बातों को लागू करने का फैसला करता है तो भी इसके साथ इस कानून को पूरी तरह हटाने का समयबद्ध कार्यक्रम पेश करना चाहिए। इसके अलावा, हालिया विरोध-प्रदर्शनों के दौरान गिरफ्तार युवाओं जैसे कुछ कैदियों को रिहा करने तथा अलगाववादियों सहित सभी वर्गों के साथ व्यापक बातचीत शुरू करने के कदम उठाए जाने चाहिए।
उग्रवाद से निपटने के लिए पिछले दो दशकों में बड़े पैमाने पर की गयी सुरक्षा केंद्रित कोशिशों का एक नतीजा यह रहा है कि आज घाटी पहले की तुलना में कहीं अधिक दूर दिख रही है। दरअसल, गुजरे सालों में जमीनी स्तर पर व्यापक राजनीतिक प्रयास नहीं किए गए। अब, इस राह को भी आजमाया जाना चाहिए। 
Posted by pandeyhariram at 2:48 AM 0 comments
Labels: कश्मीर, सर्वदलीय प्रतिनिधि मंडल, सशस्त्र बल विशेष अधिकार कानून