CLICK HERE FOR BLOGGER TEMPLATES AND MYSPACE LAYOUTS »

Sunday, January 29, 2017

भाजपा को राम याद आये

भाजपा को याद आये राम

भाजपा ने शनिवार को उत्तर प्रदेश में अपना चुनाव घोषणा पत्र जारी किया। घोषण पत्र में अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के प्रयास किये जाने का वायदा किया गया है। अलबत्ता यह जरूर कहा गया है कि इस प्रयास में संविधान के प्रावधानों की हदें मानी जायेंगी। इसके अलावा पार्टी ने किसानों के कर्ज माफ करने और दंगे के कारण घर बार छोड़ कर चले गये लोगों के पता लगाने के लिये टीम गठित करने का वादा भी किया गया है। लखनऊ में चुनाव घोषण पत्र जारी करते हुये पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि पार्टी अगर सत्ता में आती है तो बिना किसी भेद भाव के सभी छात्रों को लैपटॉप दिये जायेंगे और 12 कक्षा तक मुफ्त शिक्षा की व्यवस्था की जायेगी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश को सपा और बसपा ने 15 वर्षों तक लूटा है और हम इसे बदल डालने की प्रतिज्ञा के साथ यहां आये हैं। उन्होंने अवैध खनन को खत्म करने के लिये टास्क फोर्स गठित करने और राज्य में अहर्निश बिजली दिये जाने वादे के साथ साथ विश्वविद्यालयों में मुफ्त वाई फाई की सुविधा देने का भी वादा किया है। यही नहीं अल्प संख्यकों की भावनाआहें को मरहम लगाते हुये उनहोंने कहा पार्टी अगर सत्ता में आती है तो ‘तीन तलाक’ के मामले पर भी विचार करेगी। नोटबंदी के बारे में उन्होंने कहा कि पार्टी को भरोसा है कि वह काले धन के विरोध में सरकार की जंग पर उत्तरप्रदेश की जनता विश्वास जाहिर करेगी। उत्तर प्रदेश में भाजपा 2014 के संसदीय चुनाव में 80 में से 71 सीटों पर विजयी हुई थी जबकि 2012 के विधान सभा चुनाव में कुल 403 सीटों में से 41 सीटें इसे मिली थीं। राज्य में 11 फरवरी से सात चरणों में चुनाव होने हैं ओर मतगणना 11 मार्च को होगी।

यह घोषणपत्र कुछ ऐसा है जैसा लगभग सबका होता है और हरबार होता है तब ऐसी ही घोषणाओं के बल पर चनाव लड़े जाते हैं तथा पार्टियों की हार जीत होती है। जहां चुनाव हो रहे हैं वहां के लोग खास कर ऐसे लोग भारत के ग्रामीण इलाकों से ज्यादा सम्बंध नहीं रखा है उनके लिये टी वी पर या अखबारों में लोग्कों तथा जगहों को देखना या वहां की सामाजिक – आर्थिक स्थिति के बारे में जानना एक रोमांचक अनुभाव हे। साथ ही यह भी देखा जा सकता है कि हर चुनाव में इस तरह के वायदे किये गये लेकिन बहुत कुछ बदला नहीं। राम मंदिर बनाने का वायदा कितना पुराना है लेकिन मंदिर बना नहीं। शिक्षा का प्रलेभन आजदी के बाद से दिया जा रहा है पर अभी तक हालात ये हैं कि दर्जा चार का छात्र कक्षा दो की किताबें भी ठीक से नहीं पढ़ पाता। पर कुछ बदलाव दिखते हैं और वे बदलाव वहां के सामाजिक राजनीतिक जीवन की ओर इशारा करते हैं। मसलन अगर आप यूपी के किसी पिछड़े गांव में जायं और वहां स्वच्छ भारत योजना के तहज बनाये गये शौचालयों के बारे में अगर पूछें तो कुछ कहेंगे यह मोदी जी की देन है कुछ कहेंगे यह अखिलेश यादव ने बनवाया। लेकिन सबहसे दिलचस्प वे बातें होंगी जो शौचालयों की दीवारों पर लिखा होता है। लगभग सब पर यह लिखा है कि इससे कौन सी जाति के लोग लाभान्वित हुये। बदलाव टी वी में दिखता है , रेडियो पर सुना जाता है और अखबारों में पढ़ा जाता है पर जो नहीं समझा जाता है वह है कि आज भी हमारा समाज विकास के ढांचों को भी जातियों में कितनी आसानी से तकसीम कर दे रहा है। इसका राजनीतिक महत्व है। यहीं आकर घेषण पत्रों की घोषणाएं गौण हो जाती हैं। इस तथ्य से यह पता चलता है कि लोग वोट देने का फैसला कैसे करते हैं और राजनीतिक दलों तथा उम्मीदवारों के बारे में अपनी राय कैसे कायम करते हैं। किसी को वोट देने के पहले वे क्या सोचते हैं। अखबारों की प्रसार संख्या या टेली विजन चैनलों के टी आर पी देख कर लगता है कि बहुत बड़ी संख्या में लोग अखबार पढ़ते हैं और टी वी देखते हैं। यानी सूचना के प्रति जागरुकता है लोगों में। लेकिन सवाल यह नहीं है सवाल है कि लोग अपना राजनीतिक दृष्टिकोण कैसे तय करते हैं और वोट देने का निर्णय केसे करते हैं? वोट राजनीतिक दृष्टिकोण की प्रत्यक्ष अभिव्यक्ति नहीं भी हो सकता है। कई मामलों में यह किसी राजनीतिक नजरिये के असर से मुक्त भी होता है। बहुत से लोग न अखबार पढ़ते हैं और ना टी वी देखते हैं पर वोट डालते हैं। बहुत सी ग्रामीण महिलाएं हैं जिनके राजनीतिक विचारों और वोट डालने के फैसले में कोई सम्बंध नहीं होता। वं अक्सर उन्ही निशानों पर बटन दबाती हैं जिनके बारे में घरों के पुरुष उन्हें बता देते हैं। इससे यह तो पता चलता है कि सूचना , जागरुकता और जानकारी जैसे जैसे तत्व वोट डालने की प्रक्रिया को पूरी तरह प्रभावित नहीं करते। राजनीति विज्ञान के सिद्धांतों से अलग यहां आकर राजनीतिक नजरिया संचार का माध्यम बन जाता है। यहीं आकर महसूस होता है कि राजनीतिक दृष्टिकोण सम्पूर्णतया सूचना और जागरुकता का क्रिया कलाप नहीं है बल्कि यह वर्षों के विचार और आस्था से भी प्रभावित होता है। इस तरह की राजनीतिक आस्थाएं गांवों तक में ही सीमित नहीं हैं बल्कि इनका असर शहरों में भी देखा जाता है। केवल जाति और घोषणाओं को इसके लिये पूरी तरह जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता है। इस राजनीतिक आस्था को जानकारी और जागरुकता पूरी तरह प्रभावित नहीं करती पर आस्था में बदलाव राजनीतिक दलों के भाग्य को तो बदल ही डालता है। इस बार के भाजपा के चुनावघोषण पत्र को ध्यान से देखें तो महसूस होगा कि यह आस्था को बदलने की कोशिश है तथा इसी कोशिश के तहत राम को याद किया गया है।

 

Friday, January 27, 2017

क्या यू पी की माली हालत सुधरेगी

क्या यू पी की माली हालत सुधरेगी

 उत्तर प्रदेश में चुनाव के युद्दा का शंख बज चुका है और सारे योद्धा अपने अपने मोर्चे पर डट गये हैं। तैयारियों के तौर पर आपसी झगड़े हुए, दल टूटे, नये गुट बने,गठबंधन टूटे, गढबंदान बने और तरह- तरह के प्रचार हुये। अखबारों की सुर्खियां भी कायम रहीं। लेकिन इस सारे शोर में एक प्रश्न अनुत्तरित रह गया कि सरकार चाहे जिसकी बने क्या उत्तर प्रदेश की आर्थिक हालत सुधरेगी? ब्राजील से ज्यादा आबादी वाले इस प्रांत की माली हालत खस्ता है। इस राज्य की 20.40 करोड़ आबदी की आर्थिक स्थिति में क्या सुदार आयेगा? आंकड़े बताते हैं कि 1961 से 2016 के बीच एक दशक को छोड़ कर कांग्रेस का शासन रहा लेकिन राज्य की अर्थ व्यवस्था राष्ट्रीय औसत दर से सदा पीछे रही। ऐतिहासिक अयोग्यता को अगर छोड़ भी दें तो 1980 से अब तक जिन दलों का शासन रहा , चाहे वह भाजपा का हो या बसपा का या सपा का , कोई भी अर्थ व्यवस्था में सुधार नहीं ला सकी। 1990 से अब तक किसी भी दल का अर्थ व्यवस्था पर ध्यान गया ही ना किसी ने उसके विकास की नीति बनायी। अगर आप अब तक के हालात पर गौर करें तो पायेंगे कि सबकी आर्थिक नीतियां लगभग समान रहीं। जैसे लगता हो कि एक खास समस्या का तयशुदा एक दम स्टैंडर्ड समाधान है। यह अयोग्यता वहां की व्यवहारिक राजनीति (रीयलपोलिटिक) में भी कायम है। कभी बी चुनाव में अर्थ व्यवस्था मुद्दा नहीं बनी। वहां के चुनाव नेता की छवि, जाति और साम्प्रदायिक आधारों पर लड़े जाते हैं। ऐसे वातावरण में जनता या नेता बेशक विकास की बात तो करते हैं पर प्राथमिक बात नहीं होती। गत 22 जनवरी को सपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार और सत्तारूढ़ मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपना चुनाव घोषणा पत्र जारी किया। वे अपने 30 मिनट के भाषण में लगातार बोलते रहे कि किन सड़कों को सरकार ने 2012 में सत्ता में आने के बाद से अबतक बनाया और और उन योजनाओं का विवरण देते रहे जिससे सपा फिर से वोट हासिल कर सके। विकास की लम्बी सूची में केवल सड़कों का जिक्र था। सबसंे ज्यादा आगरा लखनऊ एकसप्रेस वे की बात हुई वह अभी तक पूरी तरह ऑपरेशनल नहीं है। बेशक प्रचार में वह पूरा हो चुका है। यही नहीं अखिलेश यादव ने प्रचार के माध्यम से सड़क निर्माण, बिजली क्षेत्र में सुधार और सामाजिन सुरक्षा योजनाओं के क्रियान्वयन में कामयाबी जरूर हासिल कर ली है। कई झ्यवसहई यह महसूस करते हैं कि सरकार के ढांचा निर्माळा में उन पर ध्यान नहीं दिया गया। अखिलेश यादव की हाई वे परियोजनाएं तुष्टिकरण का साधन हैं उनहें औद्योगिक क्षेत्रों से नहीं जोड़ा गया है। उन्हें कुछ इस तरह बनाया गया है कि आम आदमी को दिखे और वोट मिले। आर्थिक आंकड़े बहुत अच्चै नहीं हैं। उनकी तुलना देश के औद्योगिक तौर पर अत्यंत विकसित राज्य महाराष्ट्र या गुजरात तो दूर पिछड़ेपन के लिये बदनाम बिहार से भी नहीं की जा सकती है। जो लोग उत्तर प्रदेश में कारोबार करते हैं उनका मानना है कि बहुत मामूली बदला है। सरकार कोशिशें की हैं पर अफसरशाही ने उन्हें लागू नहीं किया। मसलन , सरकार ने करजमा करने की प्रक्रिया को सरल बनाया पर अफसर अभी बी तंग करते हैं। विकास का आलम यह है कि देश के 36 राज्यों और केंद्र शासित क्षेत्रों में यू पी का स्थान 14 वां है। जो सरकार भी वहां सत्रा में आती है उसका कोई खास नजरिया नहीं होता वह केवल वोट पर निगाहें टिकाये रखती है। सरकार का यह तर्क है कि यू पी में खेती की समस्या जटिल है वहां लगभग 7प्रितिशत आबादी ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करती है और मानसून के असफल होने के कारण कठिनायी बढ़ ​जाती है। अतएव सरकार किसानों को मुफ्त पानी देने में काफी धन खर्च करती है। चलो इसे मान लेते हैं लेकिन उत्पादन क्षेत्र का क्या होगा? वह क्यों पीछे है? कृषि इतर अर्थ व्यवस्था का क्या होगा। उत्तर प्रदेश का उत्पादन आधार पारम्परिक उद्दोग तथा दस्तकारी है। उसपर ध्यान नहीं दिया जाता क्यों? इसका सबसे अच्छा उदाहरण बनारस का रेशम उद्योग है। दिलचस्प तथ्य यह है कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चुनाव क्षेत्र है। वहां अभी भी मशीनी करघे नहीं हैं बस वही कबीरदास वाली बुनकरी पर वह चलता है। सरकार को व्यापारिक नेटवर्क, श्रृखलाओं, कड़ियों, समस्याओं और अन्य मसलों पर ध्यान देना होगा जो अलग अलग क्षेत्र के लिये अलग है। उत्तर प्रदेश का समस्त लघु और मध्यम उद्योग समस्याग्रस्त है। क्रिहिल के मुताबिक यूपी के केवल 31 प्रतिशत लघु और मध्यम उद्योग है जिनकी हालत सही है जबकि इसका राष्ट्रीय औसत 60 प्रतिशत है। यही नहीं राज्य की समस्याएं पूरी तरह क्षेत्रीय हैं। जैसे वहां के उद्योग अधिकांशत: पश्चिमी यूपी में हैं लेकिन उनके अन्य क्षेत्र मसलन बुंदेलखंड और पूर्वांचल पर निगाह नहीं जाती। हालांकि कागज पर सबकुछ है पर वह लागू नहीं होता।कथनी और करनी में लगातार अंतर राजनीतिक तौर पर हानिकारक होता है। लेकिन एक बात और है कि आंकड़े चाहे जो कहें अंतिम कथन मतदाताओं का ही होता है और चुनाव में देखना है कि मतदाता क्या कह रहे हैं।    

Wednesday, January 25, 2017

आज हमारा गणतंत्र दिवस

आज हमारा गणतंत्र दिवस

आज गणतंत्र दिवस है। आज देश का गडातंत्र 67 वर्ष पूरे कर चुका तथा 68 वां गणतंत्र मना रहा है। सड़कों पर और हर देशवासी के मन में देशभक्ति का ज्वार आया हुआ है। ऐसे में जानना जरूरी है कि हमारी शासन व्यवस्था , जो कि गणतंत्र का मूल है, को दिशा देने वाले हमारी निर्वाचन व्यवस्था का क्या हाल है। क्योंकि यहीं से व्यवस्था की पहली पायदान पर हम पैर रखते हैं। चुनाव में सबसे महत्वपूर्ण है उसकी डायनामिक्स। वह है चुनाव को गति देने वाला तत्व। बड़े हैरत की बात है कि चुनाव को अगर गण अथवा जन के मध्य गति देता है धन। जब धन की बात आती है तो बिना कालेधन के उसकी इतिश्री नहीं हो सकती। देश में चुनाव में काले धन को समाप्त करने के लिये चुनाव आयोग ने फौरी तौर पर 2हजार रुपयों से ज्यादा के गमनाम चंदों पर रोक लगाने की बात कही थी। पर सरकार ने नहीं माना। एक अध्ययन के अनुसार 2005 से 2015 के बीच सभी क्षेत्रीय और राष्ट्रीय पार्टियों को प्राप्त चंदे का दो तिहाई भाग अज्ञात स्रोतों से आया। आंकड़े बताते हैं कि राजनीतिक दलों ने 11,367.98 करोड़ रुपये चंदो से प्राप्त किया उसमें 7,832.98 करोड़ रुपये अज्ञात स्रोत से आये थे। इनदिनों जो लोग राजनीतिक दलों को 20 हजार रुपयों से कम का चंदा देते हैं उन्हें इसके स्रोत की जानकारी देने की जरूरत नहीं है। अब इस छाट को कालेदान को सफेद करने के लिये उपयोग किया जाता है। अब प्रदान मंत्री की नोटबंदी की कार्रवाई की रोशनी में यह सवाल सामने आता है कि राजनीतिक दल अपने आय के स्रोतों की घोषणा को लेकर कितने स्वतंत्र हैं। चुनाव आयोग को सौंपे गये विवरण के मुताबिक 2005 से 2015 के बीच राजनीतिक दलों को 11हजार 367 करोड़ 34 लाख रुपये चंदे के रूप में मिले। हालांकि यहगशि भी बहुत कम है तब भी इसका केवल16 प्रतिशत भाग ही ज्ञात स्रोतों से मिला है। आयकर के विवरणों के आकड़े देखने से पता चलता है कि आलोच्य अवधि में कांग्रेस की आय का कुल 83 प्रतिशत भाग और भाजपा की आय का कुल 65 प्रतिशत भाग अज्ञात स्रोतों से आया है। इस विश्लेषण में 6 राष्ट्रीय दलों आहैर 51 क्षेत्रीय दलों की आय को देखा गया है। क्षेत्रीय दलों में समाजवादी पार्टी का स्थान सबसे ऊंचा है। उसकी कुल आय का 94 प्रतिशत भाग अज्ञात स्रोतों से आया है। इनमें बसपा केवल एक ऐसी पार्टी है जिसने 20 हजार से ज्यादा राशि अज्ञात स्रोतों से नहीं प्राप्त  की है। हालांकि व्यवहारिक तौर पर ये आंकड़े विश्वसनीय नहीं हैं। क्योंकि उसकी कुल आय का 2057प्रतिशत (दो हजार सत्तावन प्रतिशत) भाग अज्ञात स्रोतों से प्राप्त हुआ है। पार्टी को 2004-05 में महज 5.19 करोड़ रुपये अज्ञात स्रोत से प्राप्त हुये थे जो 2014-15 में 111.96 करोड़ रुपये पहुंच गये। यह लोकतांत्रिक व्यवस्था का कितना बड़ा मखोल है इसकी कल्पना की जा सकती है। दिलचस्प बात यह है कि इसी अवदि में राष्ट्रीय पार्टियों के चंदे में 311 प्रतिशत की वृद्धि हुई जबकि क्षेत्रीय पार्टियों की आय में 652 प्रतिशत इजाफा हुआ। कुल 51 क्षेत्रीय दलों में से 12 ने तो 2004 से 2015 तक अपने चंदे का लेखा जोखा ही​ नहीं पेश किया। ये अज्ञात स्रोत भी बड़े दिलचस्प हैं। जैसे कूपनों की बिक्री से हुई आय, आजीवन सहयोग निधि की आय राहत कोश की आय, स्वेच्छा से दान से प्राप्त राशि इत्यादि। यही नहीं अखबारों की रद्दी की बिक्री से हुई आय इत्यादि भी इसमें शामिल है। अब चूंकि चदा देने वालों के बारे में कोई जानकारी हासिल नहीं होने से यह जानपाना बड़ा कठिन हो जाता है कि कौन से लोग इसके पीछे हैं तथा पार्टियों के किनसे ताल्लुकात हैं। यहां तक कि कुछ ऐसे दल हैं जिन्होंने चुनाव लड़े ही नहीं और चंदे में आयकर की सुविधा हासिल कर रहे हैं। विगत 20 दिसम्बर को चुनाव आयोग ने 200 ऐसे दलों की मान्यता रद्द कर दी जिन्होंने 2005 से अबतक एक भी चुनाव नहीं लड़ा था। ये लाकतांत्रिक व्यवस्था की जड़ा में व्याप्त भ्रष्टाचार का छोटा नमूना है। गणतंत्र के दिशानिर्धारक अगर इतने बेईमान होंगे तो आप सोच सकते हैं कि हमारे गणतंत्र की स्थिति क्या होगी। क्या हमारे पूर्वजों ने गणतंत्र भारत का यही सपना देखा था।    

Tuesday, January 24, 2017

उत्तर प्रदेश में सब कुछ ठीक नहीं है

उत्तर प्रदेश में सब कुछ ठीक नहीं है

रविवार को सपा कांग्रेस में गठबंधन के बाद कहा गया कि देश के संविधान के निर्माताओं की आशाओं के अनुरूप यह गठर्बधन राज्य में साम्प्रदायिक एकता को बढ़ावा देगा , लेकिन जो लोग उत्तर प्रदेश के समाज को समझते हैं वे डरे हुये हैं। डर है कि कहीं इससे तीव्र साम्प्रदायिक ध्रुवीकरण ना हो। क्योंकि सबसे पहली बात कि गठबंधन के दलों –कांग्रेस और समाजवादी पार्टी – ने किसी आदर्श के आधार पर हाथ नहीं मिलये हैं , बस राजनीतिक सुविधा के लिये एक मंच पर आ गये हैं। वैसे कहा जाय तो आदर्श के मामले में दोनों दल एक दम दीवालिया है। गठबंधन के बाद दोनों दलों ने घोषणा की कि यह धर्म निरपेक्षता बनाम साम्प्रदायिकता की जंग के लिये बना है। वैसे धर्मनिरपेक्षता क्या है इस पर बहुत कुछ कहा जा चुका है और लगभग सभी देशवासी जानते हैं कि चुनाव के समय यह शब्द ध्रुवीकरण प्रोतसाहित करता है। इसमें सबसे चौंकाने वाला तथ्य है कि दोनों दल हाल के सुप्रीम कोर्ट के फैसले के उद्देश्य को बहुत कम माना है और देश के सबसे ‘विस्फोटक’ प्रदेश में गहरी धार्मिक परतों को निशाना बनाया है। गत 2 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट ने जन प्रतिनिदित्व कानून 1951 की व्याख्या करते हुये झ्यवस्था दी थी कि किसी भी चुनाव में अगर कोई दल या उसका उममीदवार या उसके प्रचारक धर्म , जाति, नस्ल , सम्प्रदाय या भाषा के आधार पर वोट मांगता है तो उसका चुनाव रद्द कर दिया जायेगा। यह एक ऐतिहासिक फैसला था ओर राजनीतिक पार्टियों ने इसका स्वागत किया। पर सच क्या है? रविवार को लखनऊ में गठबंधन की घोषणा के बाद कांग्रेस के राज बब्बर ने कहा कि यह गठबंदान राज्य में साम्प्रदायिक ताकतों को उखाड़ फेंकने के लिये है। उन्होंने याचित 120 सीटों के बदले 105 सीटों पर चुनाव लड़ने के कारणों के बारे बताया कि यह इसलिये जरूरी था कि राज्य में भाजपा की अलगाववादी राजनीति को खत्म किया जा सके  तथा धर्म निरपेक्षता को बढ़ावा देने के साथ साथ साम्प्रदायिक एवं सामाजिक सौहार्द्र को विकसित किया जा सके। भाजपा को उखाड़ फेंकने का दम भरते हुये प्रदेश कांग्रेस अदयक्ष राज बब्बर ने कहा कि दो युवा नेताओं के हाथ मिलाने से जाति एवं धर्म की छोलदारियां उखड़ जायेंगीं। कितनी बड़ी विडम्बना है कि इस दौरान दोनो पक्षों के नेताओं केवल जाति, धर्म और सम्प्रदाय की ही​ बात की विकास पर कोई फोकस नहीं रहा। यही नहीं देश के निर्धनतम लोगों का एक तबका यू पी में भी है उनके लिये एक शब्द भी नहीं कहे गये और ना रोजमर्रा की जिन्दगी में आने वाली कठिनाइयों मसलन शिक्षा, आर्थिक विकास , स्वास्थ्य इत्यादि का जिक्र हुआ। सपा के प्रवक्ता नरेश उत्तम ने भी लगभग यही सब बातें कहीं। राज्य के सत्तारूढ़ दल  और देश की ‘महान’ पार्टी के गठबंधन में जीवन के मसायल लापता थे और बातें केवल जाति , सम्प्रदाय और धर्म की होती रहीं। यह कैसा पाखंड है। यह देश की सियासी पैराडाइम की विद्रूपता है कि पार्टिया खुल्लम खुल्ला अपने साम्प्रदायिक अजेंडे का बयान कर रहीं हैं , उन्हें यह गुमान है कि वे धर्मनिरपेक्षता के सही किनारे पर हैं। राज्य में साम्प्रदायिक सौहार्द की बात करने वाली सपा शायद यह समझती है कि जनता को कुछ याद नहीं रहता है। मार्च 2013 में विधानसभा में एक लिखित प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बताया था कि उनके शासन काल में अबतक राज्य में साम्प्रदायिक हिंसा की 27 घटनाएं हुईं। इनमें तीन –मथुरा , बरेली और फैजाबाद - की घटनाएं बड़ी थीं , यह सब सितम्बर 2013 के मुजफ्फरनगर के दंगे के पहले वाकयात हैं। यहां दंगों में 40 लोग मारे गये थे और 50,000 घायल हुये थे। इसके बाद भी सपा की तरफ से धर्मनिरपेक्षता का ताना बाना बुनने के लिये अ​खिलेश यादव को ही सामने रखा गया है। रविवार को ही सपा का चुनावी घोषणपत्र जारी हुआ और उसमें अल्पसंख्यकों के लिये व्यापार के एक लाख अवसर मुहैय्या कराने और सरकारी योजना में उनकी भागीदारी सुनिश्चत करने का आश्वासन है। साथ ही सुरक्षा की गारंटी है।  इसमें यह नहीं कहा गया है कि उत्तार प्रदेश के महज 19 प्रतिशत मतदाताओं के लिये रोजगार के अवसर क्यों उपलब्ध कराये जा रहे हैं और बाकी लोगों पर ध्यान क्यों नहीं दिया गया। यही नहीं राज्य 19 प्रतिशत मुस्लिम मतदाताओं के अलावा 81 प्रतिशत अन्य जातियों को हिफाजत की जरूरत नहीं है। लेकिन यह इन दिनो कथित धर्मनिरपेक्ष दलों के काम करने का तरीका यही है। अदालत कृपया इसपर ध्यान दे।          

 

 

 

 

 

 

 

भारत पर कार्यों का सर्जिकल स्ट्राइक

भारत पर कायरों का सर्जिकल स्ट्राइक

आई एस आई और माले मिल कर अंजाम दे रहे हैं रेल दुर्घटनाओं को

 

हरिराम पाडणेय

 

कोलकाता : विगत दो महीनों से देश के विभिन्न भागों में ट्रेन दुर्घटनाएं हो रहीं हैं जिसमें समग्र रूप से सैकड़ों लोग मारे गये और आहत हुये तथा करोड़ो रुपये की राष्ट्रीय सम्पदा का विनाश हुआ , इसके अलावा देश के सबसे बड़ी परिवहन व्यवस्था पर अविश्वास बढ़ता गया। ‘सन्मार्ग’ ने इन घटनाओं की गंभीर जांच के बाद पाया कि सबकी ‘कार्यविधि(मोडस ऑपरेंडी)’ समान है- पटरियों को तोड़ना या बाधित करना। इनमें एक सम्बंध यह भी है कि सारी घटनाएं रात के दूसरे अथवा तीसरे पहर में हुईं हैं। नवम्बर के आखिर में कानपुर के पास जो हादसाह हुआ और शनिवार की रात विजयनगरम के समीप हीराखंड एक्सप्रेस की जो घटना हुई उनमें और इसके अलावा चम्पारण के घोड़ासहन  में पटरी उड़ाने में नाकामयाबी और सीतामढ़ी में रविवार की रात पटरी पर सीमेंट के स्लीपर रख कर उसे बाधित करने की कोशिश करते हुये एक व्यक्ति को देखे जाने से सारी घटनाओं के तार आपस में जुड़ते दिखते हैं।

पिछली दो घटनाओं में पाकिस्तानकी खुफिया एजेंसी आई एस आई के हाथ होने की बात सामने आयी थी पर इन से उनकी पुष्टि हो गयी।

नेपाल और दुबई में पल रहे आई एस आई के एजेंटों में इसे पाकिस्तान पर भारत के सर्जिकल स्ट्राइक के तौर पर प्रचारित किया जा रहा है। नेपाल सरकार के उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक भारत नेपाल के तनावपूर्ण होते सम्बंधों का लाभ उठा कर ये तत्व भारतीय सीमा के गांवों में अपने अड्डे बना रहे हैं और उन्हीं इलाकों में सक्रिय हैं जहां माले अथवा कहें सी पी आई (एम एल) के लोग सक्रिय हैं। भारत के बहुप्रचारित सर्जिकल स्ट्राइक के बाद यह तय किया गया और इसका इंचार्ज आई एस आई के मेजर रैंक के अफसर मुनीर अकरम को बनाया गया। सूत्रों के मुताबिक मेजर अकरम नेपाल में पाकिस्तानी दूतावास में काम कर चुका है। वह यहां 2013-14 में पाकिस्तानी दूतावास में क्रीड़ा एवं शिक्षा सचिव हुआ करता था। सर्जिकल स्ट्राइक के बाद वह नेपाल आया था तथा पोखरा के एक बड़े होटल में बैठक में कथित तौर यह रणनीति तय हुई। इसके लिये चार लोगों की टीम बनायी गयी जो माले के क्रिय नेताओं की मदद से भारत में तोड़ फोड़ को अजिम देगा। सूत्रों के मुताबिक इसके लिये धन दुबई के पाकिस्तानी स्रोत देंगे। हर घटना के वक्त उसे अंजाम देने वालों में से प्रत्येक को एक एक लाख रूपये दिया जाना तय हुआ है। चूंकि इसके पीछे माले के काडर हैं अतएव उनके प्रभाव क्षेत्र में काम होने की पूरी गारंटी है। रेल लाइन काटकर या लाइन पर बाधा डाल कर ट्रेन को पटरी से गिराने की यह माले की बहुत पुरानी तकनीक है। अगर एन आई ए को मानें तो कानपुर वाली घटना तथा हीराखंड एक्सप्रेस की घटना के कारण एकदम समान हैं। दोनों जगहों पर एक ही तकनीक से रेल लाइन काटी गयी है। पटरी काटने के कोण और आकार भी समान हैं। पूर्वी चंपारण में जो तीन लोग गिरफ्तार किये गये हैं उन्होंने भी कानपुर ी घटना में हाथ होना स्वीकार किया है और पुलिस के अनुसार वे माले के लिये काम करते थे और अर्से से अंडरग्राउंड थे। इनके सम्बंध नेपाल के ब्रजेश गिरी से हैं और वह मेजर अकरम के लिये पहले भी काम कर चुका है। वैसे सुरक्षा क्षेत्रों में चर्चा है कि इन घटनाओं को अंजाम देने के लिये कुख्यात डॉन दाउद इब्राहिम धन दे रहा है पर इसके अभी सबूत नहीं मिले हैं। दुबई में बंगलादेशी मूल के नेपाली नागरिक एक व्यवसाई अब्दुल जकी के दाऊद से रिश्ते के कारण भी दाऊद का सामने आ रहा है। जकी और अकरम के ताल्लुकात बहुत पुराने हैं और सम्भवत: इसी लिये यह चर्चा है। पर ऐसा होना संभव भी है। याद होगा 2013 में रक्सौल के समीप ही इंडियन मुजाहिदीन के प्रमुख यासीन भटकल को गिरफ्तार किया गया था।