CLICK HERE FOR BLOGGER TEMPLATES AND MYSPACE LAYOUTS »

Thursday, May 25, 2017

राष्ट्रवाद या अंधराष्ट्रवाद

राष्ट्रवाद या अंधराष्ट्रवाद
इन दिनों जो सबसे ज्यादा संकट में है तो हमारा राष्ट्र है। हर छोटी बड़ी बात पर राष्ट्र का अपमान ह्यो जाता है, राष्ट्र खतरे में पड़ जाता है या एक लोक समूह राष्ट्रविरोधी हो जाता है। इसमें ऐसे भी लोग शामिल हैं जिन्हें यकीनन राष्ट्र का अर्थ मालूम नहीं। वे नहीं जानते कि राष्ट्र कहते किसे हैं या राष्ट्र की अवधारणा क्या है। कुछ लोग तो राष्ट्रवाद , अति सतर्क राष्ट्रवाद और अंधराष्ट्रवाद की सीमाओं को मिटा कर ज़रूरत के अनुसार उनका घालमेल करते रहते हैं। कुछ अपने सियासी एजेंडे के तहत ऐसा करते हैं हालांकि उन्हें यह मालूम है कि ये मिलावट गलत है और कुछ लोग तो इसलिए करते हैं कि वे जानते ही नहीं कि इससे अच्छा क्या है यानी एक समूह खिलाड़ी है और इतर अनाड़ी है तथा इस खिलाड़ी- अनाड़ी के दो पाटों में पीस रहा है राष्ट्र।1947 में बेड़ियों से जकड़ा राष्ट्र 2017 आते आते खिलाड़ियों अनाड़ियों के बीच फंस गया। अभी हाल की ही घटनाओं को लें , बिचारि लेखिका अरुंधति राय ने कुछ कहा ही नही और कुछ लोगों ने उसे निशाने पर ले लिया। पिछले ही हफ्ते की बात है पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने कुलभूषण जाधव मामले में अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में भारत के पक्ष में निर्णय होने पर भारत को बधाई दी बस फिर क्या था कि भारत और पाक से आलोचनाओं के ट्वीट मिलने लगे। अधिकांश लोग उसके नाम और उसकी धार्मिक पहचान को लेकर पिल पड़े थे। उनका कहना था कि " मोहम्मद" नाम वाला कैसे पाकिस्तान के मुकाबले भारत को बधाई दे सकता है। कैफ ने जवाब भी दिया था कि भारत कुल मिला कर एक सहिष्णु और सर्वधर्म समभाव वाला देश है। कैफ के उत्तर में राष्ट्रवाद का सही अर्थ छुपा था। राष्ट्रवाद अतिसचेतनभाव, अतिराष्ट्रवाद या चरम राष्ट्रवाद( अल्ट्रा नेशनलिज्म)  नहीं है। जैसा कि इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के एंकर या एक दाल विशेसवः के भगत करते देखे जाते हैं। इसासे बहुत भारी विभ्रम पैदा होता है।साधारण भाषा में कहें तो राष्ट्रवाद उत्तम है आकर अंध राष्ट्रवाद गलत है। अब यहां पूछा जा सकता है कि यह अंध राष्ट्रवाद, अति राष्ट्रवाद या चरम राष्ट्र वाद क्या है और इसमें अंतर क्या है? साधारण तौर पर अगर कहें तो अंधराष्ट्रवाद राष्ट्र को सर्वोच्च मानना नहीं है बल्कि सब को उसके बाद समाझना है। जबकि राष्ट्रवाद एकता और अखंडता को स्वीकर करते हुए राष्ट्रीय हितों के लिए सचेत रहना है। राष्ट्रवाद देशभक्ति नहीं है यह उससे भी बड़ी बात है। अति सतर्कतावाद राष्ट्रवाद नहीं है। यह खतरे के निशान से आगे है और जो इसे लांघते हैं वे अपना ही अहित करते हैं। ये अनुदार लोग  वामपंथी बुद्धिजीविओं को भी पीछे छोड़ देते हैं । इनका दावा के की 2014 के बाद साम्प्रदायिक घटनाओं में कमी आई है।
अभी हाल में कश्मीर में सेना ने एक कश्मीरी युवक को जीप पर बांध कर घुमाया और इसके लिए जिम्मेदार मेजर गोगोई को को सम्मानित किया गया। साधारण तौर पर कहें तो युद्ध अपराध पर राष्ट्रवाद की कलई कर दी गई । हिंसक भीड़ से निपटने का सेना का अपना तरीका होता है। गोली चलाने भी पहला विकल्प नही है। मेजर गोगोई ने जो कुछ किया उसपर बहस नहीं है लेकिन उन्हें सेना के नियम मानना चाहिए था। हम या देश के कुछ लोग जो कह रहे हैं यह पाकिस्तानी किस्म का राष्ट्रवाद है जिसे अंधराष्ट्रवाद कह सकते हैं इसे हाइपर राष्ट्रवाद या अल्ट्रा राष्ट्रवाद कह सकते हैं। पाकिस्तान आतंकवादी राष्ट्र है जो अंधराष्ट्रवाद के शिकंजे में है। पाकिस्तानियों ने आतंकवाद के माध्यम से हमें तबाह करने की कोशिश में लगा है और हम राष्ट्र को लेकर अपनी करतूतों से उसे यह सोचने एवं प्रचारित करने का अवसर दे रहे हैं कि पाकिस्तानी अंध राष्ट्रवाद ही राष्ट्रवाद है और भारतीय राष्ट्रवाद अंध राष्ट्रवाद है। यह एक विकृत तथ्य है जिसे हर मंच से चुनौती दी जानी चाहिए। अगर हम राष्ट्रवाद और अंधराष्ट्रवाद को रेखा खींच कर विभाजित कर देते हैं  तो उदारवाद, सहिष्णुता और राष्ट्रहित रक्षा को बल मिलेगा। पाकिस्तानी राष्ट्रवाद अनुदार, असहिष्णु और विस्तारवादी है। यह समय है जब हम राष्ट्रवाद और अन्धराष्ट्र वाद के बीच अंतर बता कर अवांतर सत्य के इस दौर में राष्ट्रहित को प्रोत्साहित करें।

Wednesday, May 24, 2017

"फेक न्यूज" और भारतीय समाज

" फेक न्यूज " और भारतीय समाज 
हरिराम पाण्डेय
खबरें मीडिया शास्त्र के अनुसार ऐसी सूचनाएं हैं जो रिसीवर को समाज तथा हालात के बारे विचार बनाने का आधार बनती हैं।मनोविज्ञान कहता है कि विचार किसी व्यक्ति के ज्ञान, लालन - पालन,  परिवेश और शिक्षा- प्रशिक्षा की पृष्ठभूमि के आधार पर निर्मित होता है। पिछले कुछ महीनों में देश की चंद खबरों पर गौर करें। डॉन  दाऊद इब्राहिम के सख्त बीमार होने और मरणासन्न होने की खबर, योग गुरु रामदेव के दुर्घटना के शिकार होकर मौत की कगार पर पहुंचने की खबर ,  कुलभूषण जाधव का मामला , कश्मीर में एक आदमी को मानव  कवच के रूप में फौजी जीप के सामने बांध कर घुमाया जाना , अरुंधति राय का कश्मीर के बारे में बयान और अभिनेता परेश रावल की टिप्पणी, पत्रकारों  पर पुलिस और नेताओं के जुल्म  इत्यादि इत्यादि। गौर करें इन सबमें एक बात समान है वह है खबरों की जमीन यानी जहां से खबरें संबंधित हैं और उसके बाद रिसीवर के मेधा के आधार पर खबरों की कपटपूर्ण प्रस्तुति। एक ऐसी विश्वसनीय कथा गढ़ी  जाती है जो रिसीवर की साइकी को सच प्रतीत हो। व्यक्ति, व्यक्ति समुच्चय और समाज के मानसिक गठन की जानकारी आधार कार्ड और अन्यान्य स्रोतों से हासिल आंकड़ों के विश्लेषण से किये जाने के बाद खबरें गढ़ी जाती हैं और उन खबरों को सोशल मीडिया के प्लेटफार्म से और दृश्य मीडिया के जरिये इतना फैलाया जाता है कि वह सूचना   टूथ पेस्ट या नमक की भांति उपभोग की  वस्तु बन जाती है। जिसकी ज़रूरत हर व्यक्ति को चुटकी भर  की ही होती है पर उसकी गैरहाज़िरी बेचैन कर देती है।
मशहूर लोगों के बारे में नकारात्मक खबरें ज्यादा सुनी जाती हैं। इस डिजिटल ज़माने में एक कहावत है कि " एक मिथ्या किंतु मसालेदार खबर तबतक  आधी दुनिया घूम चुकी होती है जब तक एक सत्य समाचार अपने प्लेटफार्म  से निकलने की तैयारी करता है। कई बार तो यह भी देखा गया है कि ये अफवाहें नेट वर्क के प्रभाव के कारण मुख्यधारा की मीडिया में भी जगह पा जाती हैं। एक मिसाल लें वाट्सएप की। अत्यंत तेज़रफ़्तार और आसान उपयोग की इस मीडिया का भारत में लगभग 20 करोड़ लोग इस्तेमाल करते हैं। सबसे ज्यादा अफवाहें यहीं से फैलती हैं। इसमें ऐसे बहुत लोग हैं जो आपस में बातें बहुत करते हैं पर  रिसीव और फारवर्ड बहुत तेजी से करते हैं।
अरुंधति का मामला 
अफवाहों के खबर बनाने और खबरों का चर्चा में आने का सबसे ताज़ा मामला विख्यात लेखिका अरुंधति राय और  फ़िल्म अभिनेता तथा भाजपा सांसद परेश रावल का है। अरुंधति राय ने एक पाकिस्तानी अखबार को कहा बातते हैं कि " 70 लाख भारतीय सैनिक आज़ादी गैंग को पराजित नहीं कर सकते।" यह खबर सबसे पहले एक " भगत" न्यूज साइट " पोस्टकार्ड. न्यूज" पर 17 मई को  इसी शीर्षक के साथ आई। इसे किसी ऐश्वर्या एस ने लिखा था। हालांकि इसमें किसी स्रोत का हवाला नहीं था। इसके बाद यह कई समाचार साइट्स पर आया जिसमें टाइम्स ऑफ इस्लामाबाद का हवाला था। कट्टर पाकिस्तान समर्थक इस अखबार ने श्रीनगर डेट लाइन से खबर दी थी और कहा था कि अरुंधति ने अपनी हाल की श्रीनगर यात्रा के दौरान यह बात कही। इसके बाद रेडियो पाकिस्तान ने खबर उड़ाई कि " अरुंधति ने अधिकृत कश्मीर पर भारतीय हैमल को शर्मनाक बताया।" जिओ टी वी ने भी एक कश्मीरी पत्रकार के हवाले से यही खबर दी। इसके बाद एक गुस्साए पत्रकार ने अमरीकी साइट फेयर आब्जर्वर में एक लेख लिख मारा। इसके बाद सी इन इन आई बी एन की बहस का आधार बना और तब परेश रावल इस पर पिल पड़े। पूरा देश एक निर्दोष लेखिका को गालियां देने लगा। जबकि बेहद आतंकित और दुखी अरुंधति ने " सन्मार्ग " को बताया कि " वह एक साल से श्रीनगर गई ही नहीं और ना एक साल में कुछ लिखा ही है।"  बस उसका दोष है कि वह सरकार की कश्मीर नीति की विरोधी हैं। 
यह पूरा मामला झूठे समाचारों को गढ़ने का अनुपम उदाहरण है। सबने इसे तरह तरह के राजनीतिक इरादे के इस्तेमाल किया। पाकिस्तानी मीडिया ने इसे भारत सरकार की कश्मीर नीति के खिलाफ इस्तेमाल किया जबकि भारतीय मीडिया का  मोदी जी का कीर्तन गाने वाले भाग ने मोदी विरोधियों के खिलाफ राष्ट्रीय भावना को भड़काने के लिए उपयोग किया। यह देश जानना चाहता है कि क्या पढ़े और किसपर भरोसा करे
अबतक वीडियो और ऑडियो रिकार्ड खबरों के लिए सबसे पुख्ता सबूत हुआ करते थे , किंतु अब तो एडिटेड वीडियो आम हो  गया है। कन्हया कुमार का वीडियो अभी सबके दिमाग मे ताज़ा होगा। एक टी वी एंकर ने तो अपनी गरजती आवाज़ में कनहैया कुमार , उमर  खालिद और उसके दोस्तों को अपराधी घोषित कर दिया। उसके वीडियो सबूत एकदम पत्थर की लकीर की तरह थे। इन पत्रकारों ने गढ़े समाचारों के आधार पर न केवल उन नौ जवानों को दोषी बनाया बल्कि झहोओथे समाचारों को सच बना कसर पेश किया। बात यहीं तक होती तो गनीमत होती अब तो नकली ऑडियो रिकार्ड भी तैयार हो सकता है। हाल में एम आई टी टेक्नोलॉजी रिव्यू में एक आलेख प्रकाशित हुआ था जिसमें चेहरे और आवाज़ भी बदले जाने की टेक्निक बैठाई गई थी और यह यंत्र बाजार में आने ही वाला है। 
खबरों या तथ्यों को इसी तरह उत्पादित किया जाता रहा तो यह आसानी से समझा जा सकता है कि 2019 का दृश्य क्या होगा। सत्तारूढ़ दल अपनी ताकत तथा संसाधनों के बल पर वोट बटोरने के लोभ का संवरण नहीं कर सकता। जिस तरह परमाणु युद्ध में कोई विजयी नहीं होता उसी तरह इस वही  हालत फेक न्यूज़ के इस खतरनाक जंग में भी है।क्या होगा यह समझना मुश्किल है।इसके माध्यम से व्यापक जान आक्रोश पैदा किया जा सकता है, दंगे करवाये जा सकते हैं।
यह वक़्त है जब सत्ता, समाज और विद्वत समुदाय जागे तथा विचार करे कि इस नए आतांकि का कैसे मुकाबला किया जाय।वरना खबरें गढ़ने और उत्पादित करने का  यह हथियार विभिन्न धर्म समुदाय के कट्टरपंथियों के हाथ लग जाय तो एक विशाल दैत्य बनकर मनुष्यता का विनाश कर सकता है। अभी कश्मीर  का फेक वीडियो हाल ही में सबने देखा है। इसमें सेना के प्रति वहां की जनता में आक्रोश पैदा करने की कोशिश की गई थी। 
अरुंधति और परेश रावल का मसला अभी भी क्षतिकारक होता जा रहा है। यह अब सोशल मीडिया में घूम रहा है। सरकार को चाहिए कि वह आम जनता को इस सूचना युद्ध से आगाह करे। साथ ही इसके दोषियों को कठोर सजा का भी प्रावधान रहे। तकनीक के विकास के साथ साथ फेक न्यूज का आतांकि भी बढ़ता जा रहा है। साथ ही फेक न्यूज का प्रसार पूरी तरह से सत्य का संधान करने की मीडिया की शक्ति और हुनर की कमी का भी प्रमाण है।
एक ऐसे देश में जहां की अधिकांश आबादी अशिक्षित या अर्धशिक्षित है साथ ही शिक्षित और धनी समुदाय के अपने पूर्वग्रह हैं वैसे समाज में फेक समाचारों का प्रसार कोई बहुत कठिन नहीं है। इसका सबूत हाल का कश्मीर आंदोलन को रोकने के तरीकों पर समाज में विभाजन है। ऐसे समय में मीडिया का दायित्व और बढ़ जाता है। उसे सत्य के संधान में अपने हुनर और अपनी योग्यता को प्रमाणित करना होगा वरना समाज को खतरे से बचाना मुमकिन नही है।

वादा जो पूरा न हो सका

वादा जो पूरा न हो सका 
इसके पहले इसी स्तंभ में कहा गया था कि मोदी जी ने गौ, गंगा और गांव के विकास के बड़े बड़े वादे कर सत्ता में आये और तीन वर्ष हो गए गंगा कुछ और मैली हो गई  तथा गांव में भुखमरी , बेरोजगारी और कठिनाईयां कायम रहीं। कृषि में विकास के बगैर " सबका हाथ और सबका विकास " खोखला नारा के सिवा कुछ नहीं रह जाता है। इस क्षेत्र में मोदी सरकसर के काम काज के मूल्यांकन के दो तरीके हैं - कृषि में इनके महत्वपूर्ण कार्यक्रम का मूल्यांकन करें और उस कार्यक्रम का प्रभाव देखें। दूसरा कि भाजपा के चुनाव घोषणा  पत्र को देखें और गौर करें कि उनमें से कितने पूरे हुए। सरकार के सबसे बड़े कार्यक्रम प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना और फसल बीमा योजना की यदि समीक्षा करें तो कोई परिणाम नही देखने को मिलेगा। सरकार और उसके भगतों  का कहना है कि   2019 आने दें तो परिणाम देखने के मिलेंगे।
फिर भी नही बदलेगी नीयत
खून रोती आंखों वाली मां
बेवा बच्चे और खेत 
सब के सब तड़प कर जान दे देंगे
कैसे बचेगा कोई किसान
जब नियति का फैसला 
बाजार के सेठ को गिरवी दे दिया गया हो
और चाय बेचने वाले कि सरकार 
ज़हर और फंदे बेचने लगे
अब जरा उनके वायदों को देखें। कहां तो तय था कि सरकार कृषि विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देगी, किसानों की समदानी बढ़ाएगी और गायों का विकास करेगी। भाजपा कृषि में निवेश को बढ़ाएगी, अधिक उत्पादन वाले बीज उपलब्ध कराएगी , उत्पादन खर्च पर कम से कम 50 प्रतिशत लाभ दिलाएगी और मनरेगा को कृषि से जोड़ देगी। इसके अलावा भी कई वायदे थे मोबाइल मिट्टी परीक्षण केंद्र और राष्ट्रीय कृषि बाजार की स्थापना इत्यादि।तीन वर्षों की अवधि में इन वायदों को पूरा करने की दिशा में कुछ कदम उठाए वगये पर मंज़िलें नहीं मिलीं। ये राह में ही कहीं अटके पड़े हैं। अब किसानों को उत्पादन लागत के 50 प्रतिशत  लाभ की बात अब कोई कहता ही नहीं उल्टे पांच वर्षों में किसानों को दुगुनी आय के नए सपने का मुज़सीमा खड़ा कर दिया गया। 
ज़मीन जल चुकी है आसमान बाकी है
सूखे कुएं तुम्हारा इम्तेहान बाक़ी है
बरस जाना इसबार वक्त पर है मेघा
किसी का मकान गिरवी है किसी का लगान बाकी है
खाद्य प्रबंधन क्षेत्र अनदेखा पड़ा हुआ है। 500 करोड़ रुपयों से मूल्य स्थायित्व कोष की स्थापना की गई जो अब बढ़ कर 3500 करोड़  हो गया , दालों का बफर स्टॉक बनना था वह भी नहीं हुआ। हर दो वर्षों में मिट्टी की हालत  से जुड़े 14 करोड़ कार्ड हर दो वर्ष पर जारी करने की बात थी ताकि किसान मिट्टी की गुणवत्ता के अनुसार खाद का उपयोग हो। पर कुछ नहीं हुआ यह तक कि लक्ष्य के अनुरूप कार्ड भी नहीं बंट पाए, अबतक केवल 6 करोड़ कार्ड ही बंट पाए।कि राज्यों में तो कुछ भी नहीं हो पाया है। उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में मिट्टी परीक्षण का काम बहुत कम हो सका। कहा जा रहा है कि उर्वरक को बांटने के एक व्यापक कार्यक्रम का आरंभ इसी साल जुलाई से होने वाला है। वह कार्यक्रम कितना पूरा होगा यह तो समय ही बताएगा। उर्वरक कारखानों को सब्सिडी तभी दी जाएगी जब विक्रेता उसे बेच लेगा। इससे नहीं लगता कि यह योजना चल पाएगी। 
जहां तक किसान की आय दोगुनी करने की बात है तो जब तक राज्यों की सरकारें   कृषि अपने हाथों में नही लेती है तब तक कुछी नही होने वाला। कुल मिल मिला कर कृषि 1.7 प्रतिशत के वार्षिक विकास दर पर खड़ा है और सरकार वादों का हल जोत रही है, किसान अच्छे दिन के सपने देख रहे हैं।
जीवन निस्सार संगीत है , भविष्य भी भयभीत है
रो रहा वर्तमान है , सामने अंधकार है
कष्ट में वह पूछता है , कर्मफल कब पाऊंगा
या यूं ही संघर्ष करता परलोक सिधार जाऊंगा

Tuesday, May 23, 2017

मैली ही रही गंगा

मैली ही रही गंगा 
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी गऊ , गाँव और गंगा के विकास तथा और अनुरक्षण  का बारंबार वादा करके गद्दी प-अर आये। मोदी जी के बात कहने का तमाशाई अंदाज़ अपनी बात को यकीन दिलाने के मेस्मेरिक तरीके ने लोगों को0 यकीन दिलाया कि यकीनन कुछ अच्छा होगा। तीन वर्षों में गौ और गायों के लिए क्या  क्या हुआ और सरकार ने कितना कुछ  किया इसपर फिर कभी विचार करेंगे पर वाराणसी में गंगा आरती तथा गंगा पूजन के साथ चुनावी समर में कूद पड़ने वाले नरेंद्र दामोदर दास मोदी ने गंगा के लिए ही वाराणसी को चुनाव क्षेत्र  चुना। गंगा के लिए वहां कई समारोह हुए। उन समारोहों का भव्य प्रदर्शन भी किया गया , उसे इतना  समारोहित किया गया कि वह  लोगों के दिमाग में एक ' नया इलाका' बन गया। अपनी तीखी संमुखता के कारण वह कुछ ऐसे बिम्ब में ढलता गया जैसे खुद गंगा को हमारे पौराणिक आख्यानों ने ' पाप तारिणी ' बनादिया। जिस गंगा को पाप हारिणी के रूप में बिम्बित करने में हमारे सम्पूर्ण  सनातन समुदाय को भगीरथ से लेकर आज तक हज़ारों वर्ष लगे उस कथ्य पर मोदी जी के ' मीडिया ब्लिट्जकीग ' ने कुछ ही दिनों में पर्दा डाल दिया । उन्होंने गंगा को मिली और खुद को उस गंदगी को साफ करने वाले नए भगीरथ रूप में पेश कर दिया, लोगों को यकीन दिला दिया। कैसी विडम्बना है कि गंगा पहले भी मिली थी और आज भी मिली है, लेकिन मेल मोचन के आश्वासन को इस तरह समारोहित किया जाना अद्वित्य कृत्य है। अपराध शास्त्र की भाषा में इस कृत्य को क्या कहते हैं यह बताने ' भगतों ' की भावनाओं को आघात लगेगा। लेकिन यह जान लेना जरूरी है कि वाराणसी तो दूर अपने उत्स गंगोत्री से केवल 294 किलोमीटर दूर  हरिद्वार में गंगा स्नान के लायक नही रह गई है। नेशनल पॉल्यूशन बोर्ड की ताजा रपट के मुताबिक जल की गुणवत्ता के चार मानक हैं और उन चारों में हरिद्वार किया गंगा जल भी स्नान के लायक नही है। गंगोत्री से सागर तक गंगा का यात्रा पथ 2525 किलोमीटर है। शास्त्रों के मुताबिक इस जल का बूंद मनुष्य के पापों का नाश कर देता है। 
मोदी जी ने 2013 में अपने विजय शंखनाद संबोधन में कहा था कि " दूसरों के लिए  गंगा एक नदी हो सकती है पर हमारी तो माँ है। गंगा पानी की धारा नहीं संस्कृति की धारा है। यू पी ए सरकार ने इसे साफ करने के लिए कई योजनाएं चलाईं लेकिन क्या हुआ , देश की जनता इसका जवाब चाहती है।"  इसके बाद मोदी जी कहा था कि " जो लोग गंगा का ख्याल नही रख सकते वे देश क्या चलायेंगे।" मोदी जी गंगा की सफाई के लिए नया मंत्रालय बनाया जिसका जिम्मा उमा भारती को सौंपा गया। यही नहीं 20,000 करोड़ रुपयों का नमामि गंगे कार्यक्रम बना।लेकिन सरकार के तीन साल पूरे हो गए और जान कर हैरत होती है कि पहले दो साल के लिए आवंटित 3,700 करोड़ रुपये भी  अबतक खर्च नही हो सके हैं। 30 वर्ष पहले 1986 में वाराणसी में गंगा सफाई परियोजना में 462 करोड़ रुपये दिए गए थे। 2014 की फरवारी तक गंगा एक्शन प्लान पर 939 करोड़ रुपये खर्च हुए। पर जो हालत है उससे तो लगता है कि पहले के सारे रुपये नाली में बह गए। गंगा हमारे देश में एक आस्था है लोग इसकी कसमें खाते हैं और तो और इस वर्ष इसे " जीवित " घोषित कर दिया गया है पर हुआ क्या? गंगा झूठे वायदों का एक प्रदूषित परनाला बनकर रह गयी है। अरबों  रुपयों और करोड़ों की आस्थाओं का सरकारी स्तर पर ऐसा मखौल! एक नदी जो शुद्धता और पवित्रता का प्रतीक है आज अपने ही भक्तों द्वारा मैली कर दी गई है। एक नदी जो राष्ट्रीय एकता का बिम्ब है आज राजनीतिक लाभ का साधन बन गयी है। अब गंगा की सफाई के लिये मोदी सरकार के पास बस 2 साल बाख गए हैं।इसके बाद जिन्होंने भाजपा को वोट दिया है वे वही सवाल पूछेंगे जो 2013 में मोदी जी पूछ रहे थे।

Monday, May 22, 2017

केवल गुस्सा ही काफी नहीं है

केवल गुस्सा ही काफी नहीं है 
दिल्ली में दिसंबर 2012 में निर्भया कांड के बाद पूरा देश गुस्से से उबाल पड़ा था। आंदोलन इतना व्यापक हुआ कि सरकारें हिल गईं। उस कांड के दोषियों को सजा को लेकर इन दिनों देश ने बहस छिड़ी हुई है। उस कांड को लेकर देश भर में इतना जबरदस्त गुस्सा था कि सरकार महिलाओं के प्रति अपराध कानून की अवज्ञान करने वाले किशोरों के खिलाफ सख्त कानून बनाने के लिए बाध्य हो गई। लेकिन कानून या दोषियों को सजा को लेकर जो बहस शुरू हुई है उसे सुनने -समाझने के बाद केवल खिन्नता ही मन में आएगी। अभी हाल में रोहतक में एक लड़की से बलात्कार और उसके बाद उसकी हत्या की खबर सुनने को मिली। इस खबर को सुनने के बाद तो यही प्रतीत होता है कि मानवीय क्रूरता और बर्बरता कितनी गिर सकती है इसका अंदाज़ा लगाना मुश्किल है। अभी कुछ दिन पहले खबर मिली कि दिल्ली में दो वर्षीय एक बच्ची से पड़ोसी ने बलात्कार कर दिया। यह घटना तब घटी जब उस बच्ची के मां- बाप बाज़ार गए थे और बच्ची घर से बाहर खेल रही थी। बच्ची को गम्भीर स्थिति में अस्पताल में दाखिल कराया गया। कुछ दिन  पहले की  घटना है कि बैंगलोर में पांच वर्षीय एक बच्ची अचानक गायब हो गई। बाद में एक पड़ोसी अंकल के बिस्तर के नीचे से उस मानसून बच्ची लाश मिली। बंगाल के मालदह में 10 वर्ष की बच्ची से एक क्लब में सामूहिक बलात्कार कर उसे मार डाला गया।महाराष्ट्र के औरंगाबाद में 14 वर्ष की एक किशोरी से सामूहिक बलात्कार कर उसकी हत्या कर दी गई।यह देश भर में घटी घटनाओं में से कुछ ही हैं। जब राष्ट्रीय अपराध अभिलेख ब्यूरो ( एन सी आर बी ) कुल घटनाओं को एकत्र कर उनकी समीक्षा जारी करता है तो देश भर में टी वी पर बहसों और सेमिनार्स की बाढ़ आ जाती है। यह महत्वपूर्ण है और ज़रूरी भी।लेकिन बर्बरता की इस कड़ी को भंग करने के लिए और भी कुछ किये जाने की ज़रूरत है। हमारे समाज की बच्चियों का शोषण होता है और यह जान लेना ज़रूरी है कि एक बच्ची के साथ भी अगर ऐसा होता है तो यह सम्पूर्ण मानवता का अपमान है। हम एक ऐसे मोड़ पर खड़े हैं जहां केवल गुस्सा ही पर्याप्त नही है । 
  अब सवाल उठता है कि हम क्या कर सकते हैं? दिसंबर 2012 के बलात्कारियों को फांसी हो जाएगी।लेकिन यह तो साफ है कि ऐसी सजा से बलात्कारियों के मन में जो दर और निषेधात्मक भावना पनपनी चाहिए वह नहीं  हो पा रहा है।  कानून का दर्शन अपराध मिटाना है अपराधी को नहीं। सजाओं का उद्देश्य अपराधियों के मन में डर पैदा करना है ताकि वे अपराध की ओर प्रवृत्त ना हो सकें। लेकिन ऐसा हो नहीं पा रहा है। यह भी तय है कि मीडिया में जो मनोवैज्ञानिक विश्लेषण आते हैं उनका कोई असर नहीं हो रहा है। देश का कोई हिस्सा इस आतांकि से अछूता नही है। कुछ अपराधी अनपढ़ होते हैं तो कुछ पढ़े लिखे होते हैं। अपराधियों बहुत से संबंधी होते हैं और परिचित भी। कई बार तो ऐसा होता है कि पुलिस भी पीड़िता को ही उत्पीड़ित करती है। अभी कुछ दिनों पहले की ही घटना है हरियाणा के कैथल में एक पीड़िता से पुरुष पुलिस कर्मी पूछताछ कर रहा था और बड़े अश्लील ढंग से उसकी देह को छू रहे थे। हर साल ऐसी घटनाएं होती हैं। इसलिए पुलिस में भी तत्काल सुधार ज़रूरी है। इसके लिए सरकार पर दबाव दिया जाना चाहिए ताकि वह ज़बानी जमा खर्च  बंद करे।  इसीके साथ न्यायपालिका में भी सुधार ज़रूरी है। एक एक मामले के निपटान में वर्षों लग जाते हैं और ऐसे हज़ारों मामले लटके पड़े हैं। अपराध बढ़ते जा रहे हैं। यह एक नैतिक प्रश्न है जिसका उत्तर सरल नहीं है।हमें अपनी बच्चियों की हिफाज़त खुद करनी होगी।